what to offer in banyan tree on vat savitri vrat

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ में जरूर चढ़ाएं एक चीज, सुख-समृद्धि आएगी घर

हिन्दू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सौभाग्य प्राप्ति के लिए निर्जल व्रत रखती हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-05-31, 17:00 IST

Vat Savitri Vrat 2024 Niyam: हिन्दू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सौभाग्य प्राप्ति के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और सत्यवान-सावित्री की कथा सुनती हैं। इसके साथ ही, वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा के दौरान एक चीज जरूर चढ़ानी चाहिए। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ में क्या चढ़ाना चाहिए और क्या है उसके लाभ एवं महत्व।

वट सावित्री व्रत 2024 बरगद के पेड़ में क्या चढ़ाएं? (What To Offer On Banyan Tree On Vat Savitri Vrat 2024)

vat savitri vrat par bargad ke ped mein kya chadhana chahiye

वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ में गाय का शुद्ध दूध अवश्य चढ़ाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बरगद के पेड़ में जहां एक ओर भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्म देव का वास होता है। वहीं, दूसरी ओर इसका संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। 

यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत के दिन पूजा थाली में अवश्य रखें ये चीजें, व्रत होगा सफल

ऐसे में अगर वट सावित्री व्रत के दिन पूजा के समय बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाया जाए तो इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

vat savitri vrat par bargad ke ped mein kya chadhaye

गुरु ग्रह के कारण जीवन में शुभ और सकारात्मक परिणाम नजर आने लगते हैं। नौकरी और करियर में भाग्य सतह देने लगता है।

यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री के दिन किस विधि से करें बरगद के पेड़ की पूजा?

साथ ही, बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाने से त्रिदेवों का भी आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाने से आयु में वृद्धि होती है। जो भी कोई महिला बरगद के पेड़ में दूध अर्पित करती है उसकी आयु बढ़ती है और सुहाग में वृद्धि होती है।

 

अगर आप भी इस साल वट सवित्री का व्रत रखने वाली हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ में कौन सी एक चीज जरूर चढ़ानी चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;