Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत के दिन घर में जरूर लाएं ये चीजें, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

Vat Savitri Vrat 2024 Things To Bring At Home: हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत का बहुत महत्व माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ ही बरगद के पेड़ की पूजा का भी विशेष विधान माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जो भी सुहागिन महिला इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करती है उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में भी इस दिन का बहुत महत्व माना जाता है। शास्त्र कहता है कि वट सावित्री व्रत के दिन कुछ चीजों को घर अलाना बहुत लाभकारी हो सकता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
वट सावित्री व्रत 2024 पर घर ले आएं सुहाग का सामान

सुहाग से जुड़ी कोई भी वस्तु हो उसे शास्त्रों में बहुत पवित्र और दिव्य माना गया है। शास्त्रों में ऐसा बताया जाता है कि सोलह श्रृंगार में शामिल होने वाली हर एक वस्तु सुहागिन को शक्ति प्रदान करती है जिससे सुहागिन स्त्री अपने पति की रक्षा करने में खुद ही सक्षम हो जाती है। ऐसे में वट सावित्री व्रत के दिन सुहाग का सामान घर अवश्य लाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ में जरूर चढ़ाएं एक चीज, सुख-समृद्धि आएगी घर
वट सावित्री व्रत 2024 पर घर ले आएं शिव-पार्वती की प्रतिमा
वट सावित्री व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। इसके अलावा, वैवाहिक जीवन के लिए भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद सबसे ज्यादा फलित होता है। ऐसे में इस दिन भगवान शिव और माता पर्वती की प्रतिमा को घर में स्थापित करें और विधिवत रोजाना उनकी पूजा करें। इससे दांपत्य जीवन खुशहाल बनेगा।
यह भी पढ़ें: वट सावित्री व्रत पर क्या करें और क्या नहीं, जानें 10 खास बातें
वट सावित्री व्रत 2024 पर घर ले आएं कच्चा सूत और अक्षत

वट सावित्री व्रत के दिन जहां एक ओर बरगद के पेड़ से बांधने के लिए आप कच्चा सूत लाती हैं, वहीं, इस दिन कच्चे सूत की एक गट्टी अलग से घर की तिजोरी में रखने के लिए भी लाएं। वट सावित्री व्रत के दिन घर की तिजोरी में कच्चे सूत के साथ ही थोड़े से साबुत अक्षत भी रखें। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होगी और घर धन-धान्य से भरा रहेगा।
अगर अप भी वट सावित्री का व्रत रख रही हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकती हैं कि आखिर वट सावित्री व्रत के दिन कौन सी वस्तुएं घर में लाना शुभ माना जाता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।