Vat Savitri Puja Muhurat 2025: वट सावित्री के दिन किस शुभ मुहूर्त में करें बरगद के पेड़ की पूजा ? पंडित जी से जानें समय

वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए लिए होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु का कामना के लिए व्रत रखती हैं। बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। आर्टिकल में पंडित जी से जानते हैं पूजा का सही समय।
image

वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। साथ ही, बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस साल यह व्रत 26 मई और 27 दोनों दिन रखा जाएगा। ऐसे में महिलाएं तैयार होकर बरगद के पेड़ की पूजा करेंगी। लेकिन इस पूजा को करने के भी शुभ मुहूर्त हैं, जिसकी जानकारी हमने पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से ली है। आर्टिकल में आपको भी बताते हैं आप किस समय इस पूजा को कर सकती हैं, ताकि आपके व्रत अच्छे से पूरा हो सके।

वट सावित्री व्रत का पूजन मुहूर्त

vat puja

पंडित जी से मिली जानकारी के अनुसार इस पूजन को करने के लिए 26 मई को दोपहर 12 बजे के बाद व्रत का सही मुहूर्त बताया जा रहा है, जो अगले दिन 27 मई को सुबह 9 बजे तक रहने वाला है। इस समय आप बरगद के पेड़ की पूजा कर सकती हैं। साथ ही, अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत को संपन्न कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको सही समय पर बरगद के पेड़ की पूजा करनी होगी।

वट सावित्री की पूजा करते समय किन बातों का रखें ध्यान

Vat savitri pujan

  • आपको इस पूजा में किसी भी तरह की कोई नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना है।
  • इस व्रत में आपको कच्चे सूत को तोड़ना नहीं है।
  • वट सावित्री के व्रत में आपको पूजा से पहले किसी भी चीज का सेवन नहीं करना है।
  • आपको बरगद के पेड़ के पत्ते को इस दिन नहीं तोड़ना है।
  • जब भी आप पूजा करें, तो अपनी थाली में जरूरी सामान जरूर रखें।

पूजा के समय मुहूर्त और चीजों का ध्यान बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी पूजा में कोई दिक्कत नहीं होती है। इसमें कच्चा सूत सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके बिना आप बरगद के पेड़ के चक्कर नहीं लगा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बंधने वाले इस सूत से आप अपने पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद लेते हैं जैसे सावित्री ने अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना की थी। इसलिए सुहागिन महिलाएं इस धागे को जरूर पूजा की थाली में रखें।

इसे भी पढ़ें:Vat Savitri Amavasya 2025 Upay: पति से रहती है अनबन तो वट सावित्री के दिन करें ये 7 आसान उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP