क्या आप अपने घर को खुशहाली और समृद्धि का स्रोत बनाना चाहते हैं? क्या आप भी चारों-तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं। यकीन मानिए वास्तु शास्त्र से बेहतर कोई विकल्प नहीं है! वास्तव में वास्तुकला सिर्फ़ ईंटों और गारे से बने घर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उससे कहीं आगे जाती है। यह एक ऐसा घर बनाने के बारे में बात करती है जो प्रकृति की ऊर्जा प्रवाह के साथ सामंजस्य में भी प्रबल हो, जिससे घर के अंदर सभी के लिए सकारात्मकता और कल्याण को बढ़ावा मिले। आपके घर की खुशी और समृद्धि को समझना आपके लिए बहुत जरूरी है, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किए जा सकें।
वास्तु शास्त्र, सुख और समृद्धि प्राप्त करने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। यही नहीं कई बार आपका धन बेकार के कामों में व्यय होता है और आप इसका कारण भी नहीं जान पाते हैं। ऐसे में कुछ आसान वास्तु उपाय आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद कर सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें ऐसे ही कुछ आसान वास्तु उपायों के बारे में जो आपके जीवन में बदलाव ला सकते हैं।
घर के मुख्य द्वार को आकर्षक बनाएं
आपके घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत करने करने के लिए हमेशा तैयार होन चाहिए, जिससे घर पर सदैव अच्छी ऊर्जा का संचार हो सके। आपको ध्यान में रखना है कि मुख्य द्वार हमेशा भीतर की तरफ खुलता हो, जिससे ये अच्छी ऊर्जा को अपने भीतर प्रविष्ट कर सके।
यदि हम वास्तु की मानें तो घर के प्रवेश द्वार को हमेशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व की ओर होना चाहिए। ये दिशाएं मुख्य द्वार के लिए अच्छी वाइब्स और नई शुरुआत का मार्ग प्रशस्त करती हैं। यही नहीं आपको मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा और अव्यवस्था मुक्त ही रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: घर की दिशा के अनुसार मुख्य द्वार पर रखें इन शुभ रंगों की डोरमैट, बनी रहेगी खुशहाली
घर के धन क्षेत्र को सक्रिय करें
हर घर में एक धन क्षेत्र होता है जैसे घर का उत्तर या उत्तर-पूर्व कोना, जिस पर समृद्धि के देवता कुबेर का शासन होता है। धन और प्रचुरता के प्रवाह को सक्रिय करने के लिए आप इस स्थान पर एक कुबेर की मूर्ति रखें। कुबेर को धन के देवता के रूप में पूजा जाता है और यदि आप घर के इस क्षेत्र में कुबेर की मूर्ति रखते हैं तो आपके घर पर सदैव धन का आगमन बना रहता है।
लिविंग रूम में आजमाएं ये वास्तु टिप्स
यदि आप नया घर बना रहे हैं तो उत्तर-पश्चिम या पश्चिम क्षेत्र में एक अच्छा लिविंग रूम बनाएं। घर के लोगों के बीच बातचीत को आसान बनाने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था ठीक करें और उत्तर या पूर्व दिशा को किसी भी फर्नीचर से अवरुद्ध करने से बचें। इससे आपके लिविंग रूम में जो सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह और कनेक्शन को बढ़ावा देती है। आपको इस बात का विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि लिविंग रूम हमेशा घर के उस स्थान पर होना चाहिए जिससे घर के सभी सदस्य आसानी से एक साथ बैठकर बातें कर सकें।
वास्तु को ठीक करने के लिए शांतिपूर्ण नींद है जरूरी
अगर आप घर का वास्तु ठीक रखना चाहते हैं तो सबसे ज्यादा जरूरी है आपका अच्छी नींद लेना। इसके लिए आपको आदर्श रूप से, अपने मास्टर बेडरूम को दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में रखना चाहिए जो आपकी आरामदायक नींद को बढ़ावा देने के लिए सबसे अच्छी दिशा मानी जाती है। अधिक शांतिपूर्ण नींद के लिए अपने बिस्तर को सीधे दरवाजे के सामने रखने से बचें। कोशिश करें कि आपका बेड ऐसे स्थान पर स्थित हो जहां किसी बाहरी की जल्दी नजर न पड़े।
घर की रसोई के लिए वास्तु है जरूरी
घर की रसोई वह स्थान है जहां आप अपने परिवार और खुद का पोषण करते हैं। वास्तु में अग्नि क्षेत्र माना जाने वाला दक्षिण-पूर्व कोना एक उपयुक्त स्थान होता है जिसमें आपको रसोई बनवानी चाहिए। आपको हमेशा अपने खाना बनाने के स्थान को साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सुचारू रूप से हो सके और जिसका लाभ घर पर रहने वाले सभी लोगों को भी हो सके। आपको किचन हमेशा व्यवस्थित रखनी चाहिए और उस स्थान पर कूड़ा-कचरा इकठ्ठा नहीं रखना चाहिए।
घर के लिए पर्याप्त रोशनी है जरूरी
स्वस्थ और खुशहाल घर के लिए आपको प्राकृतिक प्रकाश और वेंटिलेशन का ध्यान भी रखना चाहिए। जब भी संभव हो अपने पर्दे और खिड़कियां खोलकर रखें और घर के भीतर सूर्य को पर्याप्त रोशनी आने दें। घर के भीतर आने वाली ताज़ी हवा और धूप आपके स्थान को ऊर्जावान बना सकती है। यह वास्तु के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह को बढ़ावा देता है और आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है। यही नहीं इससे धन का आगमन भी बना रहता है।
यदि आप अपने घर पर इन आसान वास्तु उपायों का ध्यान रखते हैं तो जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों