Varuthini ekadashi  lord vishnu puja Vidhi

Varuthini Ekadashi Puja Vidhi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, सभी काम होंगे सफल

Varuthini Ekadashi Puja Vidhi &amp; Samagri 2024: वरुथिनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्रीहरि की विधिवत पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-02, 16:23 IST

(Varuthini ekadashi 2024 lord vishnu puja vidhi)  हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। सभी एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। वहीं इस साल 04 मई को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा और इसका पारण 05 मई को किया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति भगवान श्रीहरि की पूजा विधिवत रूप से करता है। उसकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। अब ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा किस विधि से करना शुभ माना जाता है और पूजन सामग्री क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

वरुथिनी एकादशी पूजा के लिए सामग्री क्या है?  (Varuthini Ekadashi 2024 Puja Samagri)

lord vishnu puja

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सामग्री के बारे में जानेंय़। 

  • भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर
  • गंगाजल
  • पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल)
  • तुलसी के पत्ते
  • फूल
  • फल
  • मिठाई
  • धूप
  • दीप
  • अगरबत्ती

वरुथिनी एकादशी के दिन पूजा कैसे करें?  (Varuthini ekadashi Puja Vidhi 2024)

  • वरुथिनी एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और घर के मंदिर को साफ करें। 
  • एक चौकी स्थापित करें और उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा रखें।
  • भगवान विष्णु को पंचामृत जैसे कि (दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल) अर्पित करें।
  • तुलसी के पत्ते, फूल, फल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • धूप, दीप और अगरबत्ती जलाएं।
  • भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
  • व्रत कथा पढ़ें या सुनें।
  • शाम को आरती करें 
  • दूसरे दिन, द्वादशी तिथि के सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करें।

इसे जरूर पढ़ें - Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन न करें ये काम, भगवान विष्णु हो सकते हैं नाराज

वरुथिनी एकादशी के दिन इन नियमों का करें पालन (Varuthini ekadashi 2024 Puja Niyam)

  • वरुथिनी एकादशी के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। 
  • इस दिन किसी भी व्यक्ति को अपशब्द बोलने से बचें। 
  • एकादशी तिथि के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। 
  • वरुथिनी एकादशी के दिन सोने से बचना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - Varuthini Ekadashi 2024: सुख-समृद्धि के लिए वरुथिनी एकादशी के दिन ऐसे करें तुलसी पूजन

वरुथिनी एकादशी व्रत के क्या लाभ हैं? (benefits of Varuthini Ekadashi fast)

varuthini Ekadashi  lord vishnu bhog

  • वरुथिनी एकादशी व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है। 
  • इस दिन व्रत रखने से सभी पापों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही धन-धान्य की भी प्राप्ति होती है। 
  • भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। 
  • ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसे जीवन में कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। 

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-पाठ करें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;