Varuthini Ekadashi Ka Daan: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन भगवान विष्णु के वराह की पूजा करता है उसे भय से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा, ऐसा भी कहा जाता है कि वरुथिनी एकादशी के दिन दान करने का बड़ा महत्व होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि वरुथिनी एकादशी के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।
वरुथिनी एकादशी के दिन अन्न का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन अन्न का दान करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही, घर में मां अन्नपूर्णा विराजमान रहती हैं।
यह भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2024: सुख-समृद्धि के लिए वरुथिनी एकादशी के दिन ऐसे करें तुलसी पूजन
वरुथिनी एकादशी के दिन धन का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि वरुथिनी एकादशी के दिन या तो मंदिर में धन का दान करना चाहिए या किसी पुण्य काम के लिए धन अवश्य दान में देना चाहिए।
वरुथिनी एकादशी के दिन वस्त्रों का दान करना भी शुभ माना जाता है। मंदिर में भगवान के चरणों में वस्त्र अर्पित करने के बाद उन वस्त्रों को जरूरतमंदों के बीच दान कर देना चाहिए। इससे घर की बरकत होती है।
यह भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन न करें ये काम, भगवान विष्णु हो सकते हैं नाराज
वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को गेंदे के फूल अर्पित करने के बाद थोड़े से पुष्पों का दान भी करना चाहिए। यहां पुष्पों के दान से अर्थ है कि फूलों की सेवा मंदिर में भगवान के समक्ष करना। इससे जीवन मधुर रहता है।
अगर आप भी वरुथिनी एकादशी का व्रत रखने वाले हैं तो आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर वरुथिनी एकादशी के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए जिससे भगवान विष्णु को प्रसन्न किया जा सके। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।