Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को न पहनाएं ऐसी अंगूठी, जीवन में आ सकती है परेशानी

वैलेंटाइन डे के दिन आप में से बहुत से लोग अपने पार्टनर को अंगूठी पहनाकर अपने प्यार का इजहार करते होंगे या फिर अंगूठी को गिफ्ट के रूप में देते होंगे। 

which type of ring i should not gift to my partner

Valentine Day Par Partner Ko Kya Gift De: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन अपने-अपने तरीके से लवर्स अपने प्यार का इजहार करते हैं। बहुत से लोग तो इस दिन अपने पार्टनर को अंगूठी गिफ्ट करते हैं या फ़ित्र अंगूठी पहनाकर प्रपोज करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करने वाले हैं तो इस पहले ये जान लें कि किस तरह की अंगूठी अपने पार्टनर को गिफ्ट करने या पहनाने से बचें। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।

वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को न दें ऐसी अंगूठी

kis tarah ki ring gift mein nahi deni chahiye

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने पार्टनर के लिए अंगूठी लेने वाले हैं तो ऐसी अंगूठी बिलकुल भी न लें जिसमें कोई भी रत्न आधा जड़ा गया हो। यानी कि अगर किसी अंगूठी में डिज़ाइन के तौर पर रत्न को आधा-अधूरा फिट किया गया है तो ऐसी अंगूठी भूल से भी न लें।

असल में हर रत्न का संबंध किसी न किसी ग्रह से बताया गया है। ऐसे में अगर अंगूठी में कोई रत्न जड़ा गया है तो उसका आकार पूर्ण होना चाहिए फिर भले ही छोटा क्यों न हो। आधा-अधूरा कटा हुआ रत्न ग्रहों के दुष्प्रभाव को जागृत करता है और अशुभ फलों की प्राप्ति होने लगती है।

kis tarah ki angoothi gift mein nahi deni chahiye

इसके अलावा, आजकल ऐसी अंगूठी का फैशन चल गया है कि जिसमें आधा हिस्सा लड़का पहनता है और आधा हिस्सा लड़की पहनती है और दोनों जब हाथ मिलाएं तो ही वह अंगूठी पूरी बनकर आती है। ऐसी अंगूठी दिखने में भले ही अच्छी हो लेकिन रिश्तों में दरार पैदा करती है।

यह भी पढ़ें:Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को दें ये उपहार, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार

अंगूठी हमेशा पूर्ण पहननी चाहिए। ऐसी आधी-आधी अंगूठी पहनने से क्लेश (इन सरल उपायों से दूर करें गृह क्लेश) पैदा होता है। आपसी रिश्तों में खटास आती है और तालमेल गड़बड़ाने लगता है। इसके अलावा ऐसी अंगूठी भी बहुत अशुभ मानी जाती है जिसमें अजीबो-गरीब चिन्ह अंकित हों। चिन्हों वाली अंगूठी नहीं लेनी चाहिए।

Valentine's Day: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए कुछ करना है खास, तो जानें यहाँ पर अलग अलग अंदाज़ में HerZindagi पर Valentine Day Week सेलिब्रेट करने के लिए जानें डेट आइडियाज, गिफ्ट, प्रपोजल आइडियाज, विशेष, मैसेज और बहुत कुछ। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे Valentine's Day पेज पर।

अगर आप भी अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट देने की सोचा रहे हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि आखिर इस दिन कैसा उपहार वास्तु के अनुसार आपको अपने पार्टनर को देना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: freepik, herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP