Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:08 AM IST

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन किस पेड़ की पूजा करने से मिलेगा मनचाहा परिणाम, ज्योतिष से जानें

हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं। जिनका पूजा करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-05-08, 12:37 IST
vaishakh purnima 2025 worship peepal tulsi and shami plant for wish fulfillment

वैशाख पूर्णिमा भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त सत्यनारायण व्रत भी रखते हैं और कथा सुनते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण भी हुआ था। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें, इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 11 मई को शाम 06:55 बजे शुरू होगी और 12 मई को शाम 07:22 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, व्रत और पूजा 12 मई को की जाएगी। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनका पूजा करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

वैशाख पूर्णिमा के दिन करें पीपल के पेड़ की पूजा

peepal-leaves-benefits

वैशाख का महीना भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और पीपल के वृक्ष को भी उनका ही स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से कुंडली में शनि और गुरु
की स्थिति मजबूत हो सकती है।

वैशाख पूर्णिमा के दिन करें तुलसी की पूजा

वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा का भी महत्व है। इसलिए इस दिन तुलसी की पूजा विशेष रूप से करें। ऐसा माना जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति के पिछले जन्मों के पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें -   Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं ये 3 चीजें, सभी मनोकामनाएं हो सकती हैं पूरी

वैशाख पूर्णिमा के दिन करें शमी के पेड़ की पूजा

shami-plant-1642595394

वैशाख पूर्णिमा के दिन शमी के पेड़ की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की कुंडली में स्थित शनि की स्थिति सही हो सकती है और शनिदेव के अशुभ प्रभावों से भी बचा जा सकता है। इसलिए इस दिन शमी के पेड़ की पूजा से लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति की मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, स्वास्थ्य के साथ-साथ दूर होंगी सभी परेशानियां

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।