Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं ये 3 चीजें, सभी मनोकामनाएं हो सकती हैं पूरी

हिंदू पंचांग के हिसाब से वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को वैशाख पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा विधिवत रूप स करने का विधान है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं, वैशाख माह में चंद्रमा की पूजा और दर्शन करने से व्यक्ति को चंद्रदोष से छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को क्या चढ़ाने से लाभ हो सकता है।
वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ाएं हल्दी
हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को हल्दी जरूर चढ़ाएं। हल्दी को धन और समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को हल्दी चढ़ाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आय के साधन भी खुल जाते हैं। वैशाख पूर्णिमा के दिन आप मां लक्ष्मी को हल्दी एक लाल कपड़े में बांधकर फिर चढ़ाएं और माता को चढ़ाने के बाद उस हल्दी को अपनी तिजोरी में रख दें। इससे लाभ हो सकता है।
वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ाएं कौड़ी
वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को कौड़ी चढ़ाएं। मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद प्रिय है। अगर आप माता को शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप 5, 11 या 21 कौड़ी चढ़ाएं। मां लक्ष्मी को कौड़ी चढ़ाने से व्यक्ति को शुक्रदोष और चंद्रदोष से छुटकारा मिल सकता है और जातकों की मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Purnima Tithi 2025: साल 2025 में कब-कब पड़ेंगी पूर्णिमा तिथियां, यहां जानें शुभ मुहूर्त
वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ाएं चावल
वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को चावल चढ़ाने का विशेष महत्व है। चावल को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे माता लक्ष्मी को चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और ऐश्वर्य का आगमन होता है और जीवन में हमेशा शुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होती है। इतना ही नहीं, मां लक्ष्मी को चावल अर्पित करने से घर में कभी भी धन और धान्य की कमी नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें- Festival Calendar 2025 : मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक, जानें इस वर्ष कब पड़ेगा कौन सा त्योहार
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।