Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:59 AM IST

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, स्वास्थ्य के साथ-साथ दूर होंगी सभी परेशानियां

वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है और पूर्णिमा तिथि पर उनकी विशेष पूजा की जाती है। भक्त सत्यनारायण व्रत रखते हैं। इससे सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में इस दिन किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-05-06, 19:40 IST
vaishakh purnima 2025 lit lamp on these places to rid of all problems and health issues

सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। वैशाख पूर्णिमा भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विष्णु की पूजा करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए दान का कई गुना फल मिलता है और इससे पिछले पापों का नाश होता है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। अब ऐसे में ज्योतिष के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

वैशाख पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास जलाएं दीपक

tulsi_par_deepak_jalane_ke_fayde_1730876398998_1730876623059

तुलसी को हिंदू धर्म में एक पवित्र पौधा माना जाता है और इसे देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को भी बेहद प्रिय मानी जाती है। तुलसी के पौधे में सकारात्मक ऊर्जा का वास माना जाता है। इतना ही नहीं, तुलसी को स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए वैशाख पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में सुख-शांति का आगमन होता है और नकारात्मकता से छुटकारा मिल सकता है।

वैशाख पूर्णिमा के दिन घर के ईशान कोण दिशा में जलाएं दीपक

ईशान कोण को वास्तुशास्त्र में देवताओं का स्थान माना गया है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है। इस दिशा में दीपक जलाने से घर में सभी देवी-देवताओं की वास होता है। ईशान कोण गुरु और ज्ञान के ग्रह बृहस्पति से संबंधित है। इस दिशा में दीपक जलाने से ज्ञान, बुद्धि और सकारात्मक सोच में वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं ये 3 चीजें, सभी मनोकामनाएं हो सकती हैं पूरी

वैशाख पूर्णिमा के दिन मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

deepak-ke-upay-1707803011

वैशाख पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से व्यक्ति के घर परिवार में खुशियों का आगमन होता है और घर में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इतना ही नहीं, मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Buddha Purnima 2025 Astro Tips: बुद्ध पूर्णिमा पर जरूर खरीदें ये 3 चीजें, धन में होगी वृद्धि

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।