Tulsi Ke Mantra: हिन्दू धर्म में तुलसी विवाह का बहुत महत्व माना जाता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर, दिन शुक्रवार का पड़ रहा है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता का शालग्राम भगवान से विवाह कराया जाता है।
इस दिन तुलसी माता और शालिग्राम भगवान की पूजा का विधान है। ऐसे में पूजा के दौरान तुलसी माता के मंत्रों का जाप भी अवश्य करना चाहिए। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं तुलसी माता के मंत्रों के बारे में। साथ ही, यह भी जानेंगे कि इन मंत्रों के जाप से क्या-क्या लाभ होंगे।
तुलसी विवाह पर करें मां तुलसी के इन मंत्रों का जाप (Tulsi Vivah Mantra 2023)
तुलसी स्तुति मंत्र
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।
तुलसी नामाष्टक मंत्र
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण (श्री कृष्ण के जिंदा सबूत)जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम। य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
तुलसी ध्यान मंत्र
ॐ सुभद्राय नमः
ॐ सुप्रभाय नमः
महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते ।।
यह भी पढ़ें:Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह के दिन इन बातों का जरूर रखें ध्यान, जानें महत्व
तुलसी विवाह पर तुलसी मंत्र जाप के लाभ
तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता के इन मंत्रों का जाप करने से घर में सुख-सरिद्धि आती है। वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) मधुर बनता है। वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होता है। पति-पत्नी का संबंध मजबूत होता हिया उर दांपत्य जीवन से नकारात्मकता नष्ट हो जाती है।
तुलसी विवाह के दिन इन मंत्रों का जाप करने से आर्थिक स्थिति सुधरती है। घर में तंगी नहीं रहती है और कर्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। तुलसी विवाह के दिन इन मंत्रों का जाप करते हुए मन में मांगी गई हर मनोकामना पूरी होने लग जाती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि तुलसी विवाह के दिन कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए और क्या हैं इन मंत्रों से मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों