हिंदू धर्म में तुलसी को माता कहा जाता है। इसलिए बिना तुलसी के पत्तों के भगवान की पूजा भी अधूरी मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी में लक्ष्मी जी का वास माना जाता है। इसलिए इनकी पूजा की जाती है। लेकिन अगर आपके घर में किसी तरह की कोई परेशानी चल रही है, तो ऐसे में आप तुलसी के 2 खास तरीके के उपाय कर सकती हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने इसके खास उपाय के बारे में बताया है। इससे घर में होने वाले कलह कम हो जाएंगे।
तुलसी की जड़ में डालें गाय का दूध
आप अगर अपने घर में सुख-शांति चाहते हैं, तो ऐसे में आप घर में लगे तुलसी के पौधे में गाय के दूध को डालें। यह उपाय आपको रोजाना करना है। इसे आप 7 दिन लगातार करेंगे, तो आपके घर में शांति बनी रहेगी। साथ ही, आपके जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप चाहें तो मंदिर में लगे तुलसी के पौधे में भी इसे चढ़ा सकते हैं। इससे आप घर में कलह की समस्या कम हो जाएगी।
तुलसी में जलाया तिल के तेल का दीया
अक्सर यह कहा जाता है कि तुलसी में घी का दीपक जलाना चाहिए। लेकिन आपको तुलसी में तेल का दीपक जलाना है। तेल के दीये को जलाने से आपके घर में होने वाले कलह की समस्या कम हो जाएगी। साथ ही, आपके परिवार के लोगों के बीच मधुरता बनी रहेगी। साथ ही, आपके जीवन में कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: घर में रोज जलाएं घी का दीपक, सुख, संपत्ति और सेहत की होगी वर्षा
तुलसी के इन 2 उपायों को करने से आपके जीवन और परिवार में कलह की समस्या नहीं आएगी। साथ ही, आपके रुके हुए कार्य भी आसानी से हो जाएंगे। बस आपको इन उपायों को सही समय और सही तरीके से करना है। साथ ही, इस बात का ध्यान रखना है कि उपाय करते समय किसी तरह की कोई टोक न लगे। वरना इसका असर आपके परिवार में नजर नहीं आएगा। आप चाहें तो अपने पंडित जी से इन उपायों के बारे में जान सकते हैं। इससे जीवन में संतुलन बना रहेगा। आप इसके लिए मंदिर जाकर भी तुलसी जी के इस उपाय को कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बृहस्पतिवार के दिन तुलसी के उपाय से जीवन में आएगी आर्थिक संपन्नता
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों