Tulsi Pujan Diwas Vrat Katha 2024: सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए तुलसी पूजन दिवस पर पढ़ें ये व्रत कथा

तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी माता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में मौजूद नकारात्मकता एवं कैसा भी दोष दूर हो जाता है।  
tulsi pujan diwas 2024 ki vrat katha
tulsi pujan diwas 2024 ki vrat katha

तुलसी पूजा दिवस हर साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मुख्य रूप से यह पर्व हिन्दू पंचाग के बजाय इंग्लिश कैलेंडर के मुताबिक 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस साल भी तुलसी पूजन दिवस 25 तारीख को ही पड़ रहा है। तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी माता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में मौजूद नकारात्मकता एवं कैसा भी दोष दूर हो जाता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी माता की आराधना के साथ ही अगर इस दिन उनकी व्रत कथा भी पढ़ी जाए तो इससे तुलसी माता के साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वद भी प्राप्त होता है।

तुलसी पूजन दिवस व्रत कथा

tulsi pujan diwas ki katha

प्राचीन काल में एक ब्राह्मण था, जो बहुत ही ईमानदार और सत्यवादी था। वह भगवान विष्णु के भक्त था और हमेशा उनकी पूजा करता था। लेकिन उसके घर में दरिद्रता और परेशानी थी और उसे समझ में नहीं आ रहा था कि क्यों उसकी पूजा-अर्चना के बावजूद उसके जीवन में खुशहाली नहीं आ रही थी।

एक बार ब्राह्मण जंगल से अपने घर की ओर जा रहा था कि तभी उसे एक ऋषि के दर्शन हुए। ऋषि ने ब्राह्मण को कहा कि उसने भगवान विष्णु की बहुत पूजा की लेकिन इसके बाद भी उसे कोई फल नहीं मिला क्योंकि उस ब्राह्मण ने अपने घर में उन्हें स्थान नहीं दिया जो श्री हरि विष्णु प्रिया मानी जाती हैं।

tulsi pujan diwas ki vrat katha

ऋषि ने ब्राह्मण को कहा कि वह अपने घर में तुलसी के पौधे की स्थापना करें और फिर रोजाना भगवान विष्णु के साथ ही तुलसी माता की पूजा भी करे। ब्राह्मण ने जब ऋषि से तुलसी के पौधे की स्थापना के लिए शुभ दिवस पूछा तो उन्होंने पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को शुभ और मंगलकारी बताया।

यह भी पढ़ें:Tulsi Pujan Diwas 2024: तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी में तिल डालने से क्या होता है?

इसके बाद ब्राह्मण ने ऋषि द्वारा बताई गई तिथि पर तुलसी के पौधे को घर में स्थापित किया और पूरी श्रद्धा से तुलसी माता की पूजा की जिससे भगवान विष्णु ने प्रसन्न होकर ब्राह्मण को दर्शन दिए और उसके सभी कष्ट हर लिए। तभी से पौष कृष्ण पक्ष दशमी के दिन तुलसी पूजन दिवस मनाया जाने लगा।

tulsi pujan diwas katha

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP