Tulsi Pujan Diwas Upay 2024: धन प्राप्ति के लिए तुलसी पूजन दिवस पर करें ये उपाय

पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के दिन तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस साल दशमी तिथि 25 दिसंबर को पड़ रही है यानी कि बुधवार के दिन तुलसी पूजन दिवस का व्रत रखा जाएगा। तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी माता की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी माता की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है और सुख-समृद्धि के साथ-साथ संपन्नता, सौभाग्य एवं सकारात्मकता में वृद्धि होती है।
तुलसी पूजन दिवस का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही ज्योतिष महत्व भी मौजूद है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें तुलसी पूजन दिवस के दिन किये जाने वाले कुछ उपाय बताये हैं और साथ ही उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी है। तो चलिए जानते हैं कि तुलसी पूजन दिवस के दिन कौन से उपाय करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
तुलसी पूजन दिवस के उपाय (Tulsi Pujan Diwas Ke Upay)
तुलसी पूजन दिवस के दिन एक लाल रंग के कपड़े में तुलसी के कुछ पत्ते बांधकर घर के मंदिर में रख दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा घटने लगेगी और सकारात्मकता का संचार होगा। इसके अलावा, बुरी नजर या बुरी शक्तियों का प्रभाव भी कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Tulsi Pujan Diwas 2024: कब है तुलसी पूजन दिवस? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
तुलसी पूजन दिवस के दिन हल्दी की गांठ और तुलसी के कुछ पत्ते घर के बेडरूम की अलमारी में पीले कपड़े या तांबे के बर्तन में रखने से वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होते हैं। आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ने लग जाता है।
तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी में दूध चढ़ाने से जहां एक ओर मानसिक शांति प्राप्ति होती है तो वहीं, दूसरी ओर चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा के मजबूत होने पर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और मानसिक बीमारियों से व्यक्ति को छुटकारा भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: तुलसी को बांधें इस रंग का धागा, जानें महत्व और लाभ
तुलसी पूजन दिवस के दिन 5 सुपारी, 7 लौंग, 5 कपूर, 7 पान के पत्ते और 8 तुलसी के पत्ते लेकर एक बर्तन में पीसकर रखें और फिर उस मिश्रण को इस दिन शाम के समय घर में जलाकर इसका धुआं घर में करें। इससे पारिवारिक मतभेद दूर होगा और ग्रह दोष मिटेगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।