लाल अक्षत किन देवी-देवताओं को चढ़ाना चाहिए?

हिंदू धर्म में लाल अक्षत का विशेष महत्व है। इसे पूजा-अर्चना में अत्यंत शुभ माना जाता है। लाल रंग को शक्ति, उर्जा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अक्षत यानी चावल, समृद्धि और प्रचुरता का प्रतीक है। लाल रंग शक्ति और उर्जा का प्रतीक है। माना जाता है कि लाल अक्षत देवताओं को शक्ति प्रदान करता है और पूजा में इसका उपयोग करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लाल रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
विवाहित महिलाएं लाल रंग की चूड़ियां और साड़ी पहनती हैं। इसी प्रकार, लाल अक्षत का उपयोग पूजा में करने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य आता है। अक्षत यानी चावल, समृद्धि और प्रचुरता का प्रतीक है।
अन्न हमारी मूल आवश्यकता है और इसे देवताओं को अर्पित करके हम उनके आशीर्वाद से समृद्धि प्राप्त करते हैं। विवाह, जन्मदिन, गृह प्रवेश जैसे शुभ अवसरों पर लाल अक्षत का उपयोग किया जाता है। यह शुभ अवसरों को और अधिक शुभ बनाता है। अब ऐसे में किन देवी-देवताओं को लाल अक्षत अर्पित करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
माता लक्ष्मी को चढ़ाएं लाल अक्षत

माता लक्ष्मी को लाल अक्षत चढ़ाना हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण परंपरा है। लाल रंग को शक्ति, उर्जा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, लाल अक्षत को माता लक्ष्मी को अर्पित करने से धन, वैभव और समृद्धि की प्राप्ति होती है और धन संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। आपको बता दें, शुक्रवार के दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी को लाल अक्षत अर्पित करने से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही कर्ज से भी छुटकारा मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Expert Tips: क्या आप जानते हैं पूजा में अक्षत चढ़ाना शुभ क्यों माना जाता है, क्या है इसका महत्त्व ?
भगवान गणेश को चढ़ाएं लाल अक्षत
भगवान गणेश को लाल अक्षत अवश्य चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि अगर आपको बार-बार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अगर आपकी कोई मनोकामना है, जिसे आप सिद्ध करना चाहते हैं, तो आप भगवान गणेश को लाल अक्षत अपनो मनोकामनाओं को मन में बोलते हुए अर्पित करें। इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान पर अक्षत चढ़ाने का मंत्र और 3 नियम, पंडित जी से जानें
मां दुर्गा को चढ़ाएं लाल अक्षत

मां दुर्गा को लाल अक्षत चढ़ाना सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप काम बनते-बनते बिगड़ जा रहा है या फिर व्यापार में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो मां दुर्गा को लाल अक्षत अवश्य चढ़ाएं। इससे सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।