शमी का पेड़ शनि ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है। शनिवार के दिन शमी की पूजा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव जैसे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कम होते हैं। शमी को शनिदेव का साक्षात रूप माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने से पहले शमी वृक्ष का पूजन किया था। महाभारत काल में पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान अपने अस्त्र-शस्त्र शमी के पेड़ में ही छिपाए थे और विजयदशमी के दिन उन्हें वापस प्राप्त किया था। इसलिए, शमी के पत्तों को विजय और सफलता का प्रतीक माना जाता है। अब ऐसे में शमी के पेड़ में किस दिन लाल धागा बांधने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
शनिवार के दिन शमी के पेड़ पर बांधें लाल धागा
शमी का पेड़ शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। शनिवार शनिदेव का दिन होता है। इस दिन शमी के पेड़ पर लाल धागा बांधने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है, जिससे शनि के दुष्प्रभाव कम होते हैं और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। माना जाता है कि शमी के पेड़ पर कलावा बांधने से कुंडली में राहु और केतु की स्थिति भी मजबूत होती है, जिससे उनके नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। इतना ही नहीं, शमी के पेड़ पर लाल धागा बांधने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और व्यक्ति को करियर-कारोबार में तरक्की मिलती है। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। शमी के पेड़ में लाल धागा बांधने से सभी समस्याएं दूर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - शमी के पौधे की पूजा किस दिन नहीं करनी चाहिए?
शमी के पेड़ में लाल धागा किस विधि से बाधें?
शमी का पौधा शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। इसमें लाल धागा बांधने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष का प्रभाव कम होता है।
इसलिए आप ब्रह्म मुहूर्त में शमी के पेड़ में लाल धागा बांधें।
धागा बांधते समय अपने इष्ट देवो या फिर शनिदेव का ध्यान करें।
अगर किसी जातक की कुंडली में साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव हैं तो शमी के पेड़ की पूजा करने के साथ-साथ लाल धागा जरूर बांधें। इससे लाभ हो सकता है।
शमी के पेड़ में लाल धागा बांधने के दौरान शनिदेव के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - शनि देव को करना है प्रसन्न तो करें शमी के पौधे की पूजा, जानें पूजा के सही नियम
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों