Shani Ke Upay: ग्रहों का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। ग्रहों की दिशा और दशा के कारण ही हमारे जीवन में कई तरह के शुभ-अशुभ बदलाव आते हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह को शांत करने और उनसे शुभ परिणाम प्राप्त करने के उपाय बताये गए हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जिसके जीवन में शनि भारी हों या फिर साढ़े साती चल रही हो उन्हें अपने घर में कुछ वस्तुएं अवश्य लाकर रखनी चाहिए।
शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है। ऐसे में अगर किसी भी शनिवार के दिन घर में सरसों का तेल लाकर रखा जाए तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। आप सरसों के तेल का रोजाना दिया भी जला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जानें शनिदेव के 9 वाहनों का गूढ़ महत्व
कोयला शनिदेव की प्रिय वस्तुओं में से एक माना जाता है। ऐसे में शनिवार (शनिवार के उपाय) के दिन कोयला घर में लाने से शनिदेव की दिशा और दशा शुभ हो जाती है जिससे व्यक्ति को अच्छे परिणाम नजर आने लग जाते हैं।
ऐसा माना जाता है कि घर में अगर लौह यानी कि लोहे से जुड़ी वस्तुएं मौजूद हों तो न सिर्फ शनि की वक्री दृष्टि से छुटकारा मिल जाता है बल्कि राहु का दुष्प्रभाव भी घर से नष्ट हो जाता है। नकारात्मकता दूर होती है।
काले तिल शनिदेव को प्रिय हैं। इसलिए मंगलवार और शनिवार को शनिदेव को काले तिल चढ़ाने के लिए कहा जाता है। वहीं, काले तिल (काले तिल के उपाय) घर में लाकर रखना भी शुभ होता है। इससे साढ़े साती का दुष्प्रभाव कम होता है।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: शनि देव की पूजा करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
घर में उड़द की दाल लाने से न सिर्फ शनिदेव प्रसन्न होते हैं बल्कि व्यक्ति के जीवन से कष्टों को मिटा भी देते हैं। इसके अलावा, आप शनिवार के दिन शनिदेव को उड़द की दाल भी आरपी कर सकते हैं।
अगर आप भी शनि की साढ़े साती से परेशान हैं या आपकी कुंडली में शनि भारी है तो इस लेख में दी गई जानकारी के अनुसार इन वस्तुओं को घर में अवश्य रखें। इससे शनि का प्रकोप कम होगा और साढ़े साती का कष्ट भी नष्ट हो जाएगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।