Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:18 AM IST

पैसा, नाम और शोहरत...सबकुछ है नीता अंबानी के पास, जानें क्या है इनकी कुंडली में खास

नीता अंबानी को कौन नहीं जानता। वह देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। आखिर उनकी कुंडली में क्या खास है। इसके बारे में इस लेख में जानते हैं। 
Updated:- 2024-05-29, 15:47 IST
Special About nita ambani kundali

(special about nita ambani kundali) देश के सबसे अमीर व्यक्ति और एक कामयाब बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को भला कौन नहीं जानता है। वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। नीता अंबानी भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि कुछ लोग कम ही जानते हैं कि नीता अंबानी ने अपने करियर की शुरुआत एक टीचर के रूप में की थी। बता दें, नीता अंबानी रिलायंस ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे स्‍कूल और स्‍पोर्ट्स के साथ जो कोलैब्रेशन को बहुत ही खूबी से संभालती हैं। नीता अंबानी के पास पैसा, नाम और शोहरत सबकुछ है। आखिर उनकी कुंडली में ऐसा क्या खास है। किस नक्षत्र में उनका जन्म हुआ। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पूजा गुप्ता से विस्तार से जानते हैं।

नीता अंबानी की कुंडली में ग्रहों की स्थिति 

cropped nita ambani jwellery

  • कुंभ राशि में चंद्रमा का स्थान दर्शाता है कि नीता अंबानी कल्पनाशील, रचनात्मक और दूसरों की मदद करने वाली हैं।
  • मिथुन राशि में बुध ग्रह बुद्धि, संचार कौशल और व्यावसायिक समझ का प्रतीक है।
  • मीन राशि में गुरु ग्रह सौभाग्य, समृद्धि और आध्यात्मिकता का प्रतीक है।
  • वृषभ राशि में शुक्र ग्रह विलासिता, भौतिक सुख और कलात्मक रुचि का प्रतीक है।
  • कर्क राशि में मंगल ग्रह साहस, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।

इसे जरूर पढ़ें - मुकेश अंबानी से शादी से पहले ये काम करती थीं नीता अंबानी, मिलती थी इतनी सैलरी

नीता अंबानी की कुंडली में है विशेष योग

नीता अंबानी की कुंडली में राजयोग, गजकेसरी योग और बुधादित्य योग हैं। जिसमें राजयोग उच्च पद और सम्मान का प्रतीक है। गजकेसरी योग धन, समृद्धि और वैभव का प्रतीक है। वहीं बुधादित्य योग बुद्धि, विद्या और प्रसिद्धि का प्रतीक है।

इसे जरूर पढ़ें - इस एक शर्त पर नीता अंबानी ने की थी मुकेश अंबानी से शादी, आप भी जानें

नीता अंबानी की कुंडली में क्या है खास? 

neeta ambani Main

ज्योतिषाचार्य के अनुसार शक्ति और प्रसिद्धि का ग्रह सूर्य तुला राशि में बुध के साथ स्थित है। दोनों ग्रह शुभ बुध-आदित्य योग का निर्माण करते हैं, जो नीता अंबानी को महान और भाग्यशाली बनाता है। वहीं सूर्य के साथ बुध की युति व्यक्ति हर क्षेत्र में लाभ देती है। वहीं नीता अंबानी की कुंडली में वृश्चिक राशि में मंगल और शुक्र की युति है। जिसके कारण यह योग भौतिक, सुंदर और आकर्षण प्रदान करती है। वहीं बृहस्पति, मंगल और शुक्र इन तीनों ग्रहों के मेल से नीता अंबानी आज एक प्रभावशाली महिलाओं में से एक हैं। 

डिस्क्लेमर- इस आर्टिकल में बताई गई बातें इंटरनेट पर दी गई जानकारी पर आधारित हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।