Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

मुकेश अंबानी से शादी से पहले ये काम करती थीं नीता अंबानी, मिलती थी इतनी सैलरी

नीता अंबानी आज किसी ग्लोबल सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं, लेकिन उनकी शुरुआत भी एक मिडिल क्लास फैमिली से हुई थी। ऐसे में उनकी पुरानी यादों से जुड़ी कुछ बातें आज हम आपके साथ साझा करते हैं।   
Updated:- 2023-09-29, 15:41 IST
image

Nita Ambani Salary| नीता अंबानी का नाम आज दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शुमार है। अगर आपसे पूछा जाए कि नीता अंबानी क्या काम करती हैं, तो आपका जवाब क्या होगा? हमें पता है कि नीता अंबानी सोशल वर्क सेक्टर में बहुत एक्टिव हैं और मुकेश अंबानी के साथ मिलकर कई सारी चैरिटीज में उन्होंने अपना योगदान दिया है। नीता अंबानी की शादी मुकेश अंबानी से सन 1985 में हुई थी। तब से लेकर अब तक उनकी जिंदगी में बहुत फर्क आया है। नीता और मुकेश अंबानी आइडियल कपल लगते हैं। हालांकि, बहुत ही कम लोग जानते हैं कि नीता अंबानी ने मुकेश का साथ देने के लिए कितने स्ट्रगल किए हैं। 

अपनी पर्सनल जिंदगी से लेकर बिजनेस में सपोर्ट करने तक नीता किसी स्तंभ की तरह मुकेश के साथ खड़ी रही हैं। पर्सनल जिंदगी में बहुत तकलीफें झेलने के बाद दोनों के घर संतान हुई थी और इस परेशानी के दौर में दोनों ने एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। नीता अब कहां हैं, यह तो हमें पता है, लेकिन नीता ने शुरुआत कहां से की क्या इसके बारे में आपको पता है? 

क्या थी नीता अंबानी की पहली नौकरी

हम उस नौकरी की बात कर रहे हैं जो नीता दलाल किया करती थीं। यह तो आपको पता ही होगा कि नीता अंबानी पहले नीता दलाल थीं जो एक मिडिल क्लास गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती थीं। रविन्द्रभाई दलाल और पूर्णिमा दलाल के घर पैदा हुई नीता ने बैचलर्स डिग्री नार्सी मुंजी कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स से की थी, लेकिन उनका रिझाव डांस की तरफ ही था। यही कारण है कि उन्होंने बचपन से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। 

nita ambani marriage photo

इसे जरूर पढ़ें- Nita Ambani के इस छोटे से बैग की कीमत है इतनी कि आप आलीशान बंगला खरीद लेंगे

नीता के पिता आदित्य बिरला ग्रुप (अब कुमार मंगलम बिरला) के सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने नीता को डांसिंग में करियर बनाने के लिए प्रेरित भी किया। नीता 6 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखने लगीं और अब तक उनका डांस जारी है। 

नीता बड़े होकर भी भरतनाट्यम डांस टीचर ही बनीं। उन्होंने एक छोटे से स्कूल में बतौर डांस टीचर काम करना शुरू कर दिया। सिमी ग्रेवाल के चैट शो के जिस एपिसोड में नीता और मुकेश अंबानी साथ आए थे उसमें ही उन्होंने बताया कि उन्होंने सेंट फ्लावर्स नर्सरी नामक एक स्कूल में काम करना शुरू कर दिया था जहां उन्हें 800 रुपये पहली सैलरी मिली थी। 

अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद नीता का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट जामनगर टाउनशिप प्रोजेक्ट माना जाता है जहां 1997 में नीता अंबानी जामनगर में मौजूद रिलायंस रिफायनरी के कर्मचारियों के लिए हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। इस प्रोजेक्ट में लगभग 17,000  लोगों के लिए इको फ्रेंडली कालोनी स्थापित करनी थी जिसमें घर पेड़ों से घिरे रहें। 

इसके बाद, नीता 2010 से ही रिलायंस फाउंडेशन के कामों से जुड़ी हुई हैं। 

nita and mukesh ambani mene

नीता अंबानी अब क्या करती हैं?

अगर हम मौजूदा समय की बात करें, तो नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर हैं। नीता मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन भी हैं। इसके साथ, वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। 

नीता अंबानी एक आर्ट कलेक्टर भी हैं जिन्होंने दुनिया भर से अलग-अलग तरह की आर्ट कलेक्ट कर रखी है और उनके कलेक्शन में करोड़ों की मूर्तियां और पेंटिंग्स शामिल हैं। इसके साथ, नीता अंबानी के पास IPL की एक टीम भी है जिसका नाम है मुंबई इंडियन्स। नीता उस टीम की पूरी जिम्मेदारी संभालती हैं। 

nita ambani and her life journey

इसे जरूर पढ़ें- नीता अंबानी के माता-पिता के बारे में दिलचस्प बातें जानें  

साल 2016 में नीता का नाम इंडिया टुडे की 'fifty high and mighty Indians' की लिस्ट में आया था। इसके साथ ही नीता Forbes की दुनिया की सबसे इंफ्लूएंशियल बिजनेस लीडर्स की लिस्ट में शामिल हुई थीं।  

साल 2016 में नीता अंबानी इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की मेंबर भी बनी थीं। नीता पहली भारतीय महिला थीं जिन्हें यह सम्मान मिला।  

nita ambani and her goals

मौजूदा समय में नीता मुंबई अकादमी ऑफ द मूविंग इमेज की को-चेयरपर्सन हैं। इसी के साथ, मुकेश अंबानी के साथ मिलकर उन्होंने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की स्थापना भी की है। नीता अंबानी लगातार अपने सोशल सर्कल में एक्टिव रहती हैं और आज भी वह अपने पैशन यानी डांसिंग से जुड़ी हुई हैं।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।