kaal bhairav mandir

उज्जैन के इन पांच मंदिरों के दर्शन मात्र से पूरी हो जाती है हर इच्छा

क्षिप्रा नदी के पास देवी हरसिद्धि मंदिर स्थापित है जिसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में भगवान शिव अपनी शक्त माता पार्वती के साथ विराजमान हैं। इस मंदिर में माता सती की कोहनी की पूजा की जाती है।
Editorial
Updated:- 2024-04-24, 15:07 IST

Ujjain Famous Mandir: भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जो बेहद चमत्कारी माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन मंदिरों में न सिर्फ रहस्यों का अंबार है बल्कि इन मंदिरों में विशेष रूप से ऐसी दिव्य शक्तियों का संचार होता है जिसके कारण जो भी व्यक्ति अपनी मनोकामना के साथ मंदिर में प्रवेश करता है उसकी हर इच्छा पूरी हो जाती है। इसी कड़ी में अज हम आपको उज्जैन के ऐसे पांच दिव्य मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां जाने भर से इच्छाओं की पूर्ति हो जाती है। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।

देवी हरसिद्धि मंदिर 

क्षिप्रा नदी के पास देवी हरसिद्धि मंदिर स्थापित है जिसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में भगवान शिव अपनी शक्त माता पार्वती के साथ विराजमान हैं। इस मंदिर में माता सती की कोहनी की पूजा की जाती है। इस मंदिर में महा सरस्वती और महा लक्ष्मी माता स्थापित हैं। इस मंदिर के दर्शन करने भर से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। 

यह भी पढ़ें: वैशाख माह में ही क्यों खुलते हैं केदारनाथ के कपाट?

काल भैरव मंदिर 

भगवान कालभैरव भगवान शिव के रौद्र रूप माने जाते हैं। भगवान काल भैरव को मुख्य रूप से तांत्रिकों द्वारा पूजा जाता है लेकिन गृहस्थी भी उनकी सात्विक पूजा कर सकते हैं। ऐसा कहते हैं कि जो भी व्यक्ति भगवान काल बहिरव के मंदिर जाकर उन्केदर्शन करता है उससे नकारात्मकता ऊर्जा या बुरी शक्तियां दूर हो जाती हैं और नजर दोष भी उतर जाता है।

temples in ujjain  

चौबीस खंबा माता मंदिर 

उज्जैन में एक और मंदिर है मौजूद है आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है, इसका नाम है चौबीस खंबा माता मंदिर। इस मंदिर में चौबीस खंबे बने हुए हैं। ऐसा कहते हैं कि इन चौबीस खम्बों की परिक्रमा करने क बाद माता से जो भी मन्नत मागो वह पूरी हो जाती है। साथ ही, अगर आपका कोई काम बिगड़ा हुआ है और संवारने का नाम नहीं ले रहा तो वह भी पूरा होता है।  

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: इस मंदिर में अपने बेटे के साथ विराजमान हैं हनुमान जी, दर्शन मात्र से ही मिलेगा पूर्ण फल

मंगलनाथ मंदिर 

मत्स्य पुराण में उज्जैन के मंगल नाथ मंदिर का उल्लेख मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि जहां आज ये मंदिर है उसी स्थान पर मंगल ग्रह का जन्म हुआ था। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर के दर्शन करने भर से व्यक्ति का मंगल दोष दूर हो जाता है। मंगल ग्रह की कुंडली में स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके अलावा, मंगल ग्रह से शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। 

famous temples in ujjain

महाकालेश्वर मंदिर

उज्जैन में मौजूद महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। महाकाल्व्श्वर मंदिर का वर्णन पुराणों, महाभारतऔर कालिदास जी की रचनाओं में भी मिलता है। इस मंदिर को लेकर ऐसी मानयता है कि इस मंदिर के अगर दूर से भी दर्शन हो जाएं और कोई व्यक्ति अपनी मनोकामना मांगे तो भगवान शिव उसकी इच्छा अवश्य पूरी करते हैं।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से उज्जैन के उन पांच दिव्य मंदिरों के बारे में जान सकते हैं जहां दर्शन करने मात्र से सभी कामनाएं पूरी हो जाती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;