करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति के लिए सोलह श्रृंगार करके व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास करती हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि महिलाएं इस दिन इतना सजती-संवरती क्यों हैं।
क्यों वह सुबह-सुबह उठकर सोलह श्रृंगार करके व्रत की शुरूआत करती है। सोलह श्रृंगार केवल खूबसूरती के लिए नहीं भाग्य को भी बढ़ाता है। हर सुहागिन स्त्री अपनी पति की लंबी आयु की कामना के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं। सोलह श्रृंगार में जितनी भी चीजें आती है, उन सभी का कनेक्शन आपके पति के साथ रिश्ते को मजबूत बनाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर करवा चौथ पर महिलाओं के सोलह श्रृंगार करने की क्या प्रथा है।
कई लोग फैशन के लिए हल्का सा सिंदूर माथे पर लगा लेते हैं। लेकिन करवा चौथ पर उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। सिंदूर सुहागिन महिलाओं का प्रतीक होता है। फिर चाहे यह शादी हो या त्यौहार, महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए सिंदूर लगाती है। (महिलाओं को नारियल फोड़ना चाहिए या नहीं)
शास्त्रों में भी महिलाओं के मांग भरने को शुभ माना गया है। इसे सुमंगली क्रिया कहा जाता है। इसलिए महिलाओं को करवाचौथ पर लाल रंग से अपनी मांग भरनी चाहिए।
सुहागिन स्त्री के विवाहित होने का सूचक होता है। शास्त्रों में महिला के मांग भरने के संस्कार को सुमंगली क्रिया कहा जाता है। विवाह के बाद प्रतिदिन विवाहित स्त्री को अपनी मांग जरूर भरनी चाहिए। लेकिन करवाचौथ पर लाल रंग के सिंदूर से अपनी मांग जरूर भरे।
इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सुहागिनें न करें ये गलतियां, पति के साथ हो सकती है अनबन
वैसे तो करवा चौथ पर जरूरी है कि महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए। लेकिन फिर भी अगर आप इतना कुछ करने में संभव नहीं है, तो जरूरी चीजें जरूर पहनें। जैसे शादी के बाद महिलाओं का सबसे खास गहना होता है मंगलसूत्र। इसके बिना सुहागन का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। (शाम के समय पूजा करने के नियम)
इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth Fast Shubh Muhurat 2023: कब है करवा चौथ का व्रत? शुभ मुहूर्त और महत्व समेत जानें चांद निकलने का समय
करवाचौथ पर महिलाओं का चूड़ियां पहनना भी शुभ माना जाता है। क्योंकि चूड़ियों केवल खूबसूरती ही नहीं, पति के साथ रिश्ते को भी मजबूत बनाती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।