Significance of Sattu as per astrology

सत्तू का ज्योतिष शास्त्र में है खास महत्व, जानें

स्वास्थ्य के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में सत्तू का विशेष महत्व है। सत्तू का ग्रह-नक्षत्र से भी खास संबंध है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-05-10, 23:00 IST

(significance of sattu) बिहार में सत्तू का विशेष महत्व है। सत्तू से ही लिट्टी बनाई जाती है। इतना ही नहीं सत्तू स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सत्तू का सेवन करने से व्यक्ति को कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में भी सत्तू का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इसका संबंध ग्रहों से है। अब ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से सत्तू क्यों का क्या महत्व है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में सत्तू का महत्व क्या है?  (importance of Sattu in astrology)

cleaning tips for brass

ज्योतिष शास्त्र में, सत्तू को ग्रहों और नक्षत्रों से जुड़ा माना जाता है। यह माना जाता है कि सत्तू का सेवन करने से ग्रहों की शुभता बढ़ती है और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। सत्तू का संबंध सूर्य, मंगल और गुरु ग्रहों से विशेष रूप से माना जाता है।  सत्तू का सेवन करने से ग्रहों की शुभता बढ़ती है और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। सत्तू का सेवन मानसिक शांति प्रदान करता है और तनाव को कम करता है।

सूर्यदेव से है सत्तू का संबंध (Sattu is related to Sun God)

हिंदू धर्म में सत्तू को सूर्य देव का प्रसाद माना जाता है। सूर्य की गर्मी और तेज को कम करने के लिए सत्तू का सेवन फायदेमंद होता है। वहीं वैशाख माह में मेष संक्रांति के दिन सत्तू का दान करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं। इसका उपयोग करने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है। जिससे व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

यह विडियो भी देखें

मंगल ग्रह से है सत्तू का संबंध (Sattu is related to Mars)

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को शांत करने के सत्तू का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। वहीं मंगल ग्रह से जुड़े गुस्सा, आक्रामकता को कम करने में सत्तू का सेवन सहायक माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - शास्त्रों के अनुसार रात के भोजन का सही समय क्या है?

गुरु ग्रह से है सत्तू का संबंध (Sattu is related to planet Jupiter)

सत्तू को गुरु ग्रह की ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। गुरु ग्रह से जुड़े ज्ञान प्राप्ति, शिक्षा और व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए सत्तू का सेवन शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सत्तू का सेवन करने से व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - खाना खाने के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, आ सकती हैं परेशानियां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik and herzindagi 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;