(mistakes while eating food) सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का अगर सही से पालन किया जाए, तो व्यक्ति का जीवन सुखमय बन सकता है और उसके जीवन में चल रह9ी परेशानियां भी दूर हो सकती है। वहीं अगर इसका पालन सही से न किया जाए, तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं खाना खाने के समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है। वरना परेशानियां अधिक बढ़ सकती है।
अब ऐसे में खाना खाते समय कौन सी गलतियां नहीं करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बेहद अहम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति को खाना खाते समय हमेशा मुख को उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में करके बैठना चाहिए। इसके अलावा दक्षिण दिशा की ओर मुख करके नहीं बैठना चाहिए। इससे व्यक्ति की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और वह बीमार भी हो सकता है। इसलिए खाना खाने के दौरान इस बात का खास ध्यान रखें।
अगर आपके घर में डाइनिंग टेबल है, तो उसे कभी खाली नहीं रखना चाहिए। डाइनिंग टेबल पर हमेशा फल और खाने-पीने की चीज जरूर रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख और संपन्नता का आगमन होता है और सौभाग्य की प्राप्ति भी हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। इससे गंभीर बीमारियां आ सकती हैं और व्यक्ति का कर्ज भी बढ़ता है। साथ ही परेशानियां भी आने लग जाती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: सही दिशा में बैठकर भोजन करने से मिलते हैं कई फायदे
अगर आप खाने के ऊपर से नमक खाते हैं और यदि खाना खाने के बाद नमक (नमक के उपाय) बच जाता है, तो उसे कभी फेंकना नहीं चाहिए। उसमें थोड़ा सा पानी डालकर दूसरे थाली या प्लेट में रख दें या फिर अगली बार उसे खाने के लिए प्रयोग करें। वरना घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और व्यक्ति के सभी काम बिगड़ सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips For Food: घर की किस दिशा में रखें सारा अनाज
रात मे भोजन करने के बाद किचन में कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे माना जाता है कि इससे मां अन्नपूर्णा और माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) भी नाराज हो सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।