क्या पंचक के दिनों में चढ़ाना चाहिए तुलसी को जल, पंडित जी से जानें

तुलसी के पौधा बहुत पवित्र माना जाता है। इसे लगाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। इसलिए हिंदू धर्म में इसे पूजनीय पौधा कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसमें देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए हर कोई इस पौधे को अपने घर के आंगन में लगाता है। नियमित रूप से जल और उसकी पूजा करता है। लेकिन क्या तुलसी पर पंचक के दिनों में जल देना चाहिए। इसकी जानकारी हमने पंडित विघाशंकर जी से ले। आर्टिकल में आपको भी बताते हैं क्या पंचक के दिनों में तुलसी को जल दे सकते हैं।
क्या पंचक में तुलसी को जल चढ़ाने की होती है मनाही
पंडित जी के बताए अनुसार, पंचक के दिनों में तुलसी को जल चढ़ाने की कोई मनाही नहीं होती है। तुलसी को रोजाना जल देना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए आप तुलसी में रोजाना जल दें। इससे आपके पंचक काल में किसी भी नियमों में बाधा नहीं आएगी। बल्कि तुलसी में जल चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही, सुख-समृद्धि आती है।
पंचक के दिनों में तुलसी पर कैसे जल चढ़ाएं
- इसके लिए आपको तांबे के लोटे में जल लेना है।
- इसमें आपको थोड़े से चावल और हल्दी डालनी है।
- फिर इस पात्र में जल डालें। इसमें गंगाजल को जरूर डालें।
- इसके बाद इसे तुलसी पर चढ़ाएं।
- इस तरह से आप पंचक के दिनों में जल चढ़ा सकते हैं।
- इससे आपकी तुलसी हरी-भरी रहेगी। साथ ही, आपके जीवन सुखमय रहेगा।
इसे भी पढ़ें: Astro Tips: तुलसी में जल चढ़ाने का सही समय जानें
तुलसी को जल चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- रविवार के दिन तुलसी को जल न चढ़ाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार के दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसलिए रविवार के दिन तुलसी को जल चढ़ाने की मनाही होती है। कई सारे लोग जल में हल्दी या दूध डालकर चढ़ाते हैं। लेकिन अगर जरूरत न पड़े तो तुलसी में जल बिल्कुल भी न चढ़ाएं।
- एकादशी का दिन काफी बड़ा दिन माना जाता है। ऐसे में आपको इस दिन भी तुलसी को जल अर्पित नहीं करना चाहिए। इस दिन भी तुलसी मां विष्णु जी के लिए व्रत करती हैं। इसलिए एकादशी के दिन तुलसी में जल डालने की मनाही होती है।
- शाम के समय तुलसी में कभी न चढ़ाएं जल ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे को कभी भी जल चढ़ाना अशुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय तुलसी माता शयन कर रही होती हैं।
अगर आप भी इस बात को लेकर सोच विचार कर रहे थे, तो पंडित जी ने आपकी समस्या का हल बता दिया है। आप पंचक के दिनों में तुलसी पर जल चढ़ा सकते हैं। इससे आपको किसी तरह की कोई हानि नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: जानें रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल क्यों नहीं चढ़ाया जाता है? क्या हैं इसके धार्मिक कारण
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-freepik
- क्या पंचक के दिनों में तुलसी को जल चढ़ाना शुभ होता है?
- तुलसी को रविवार और एकादशी के अलावा हर दिन जल चढ़ाना शुभ होता है।
- पंचक में तुलसी पर किस तरह से आप जल चढ़ा सकते हैं?
- इसके लिए आप पानी में अक्षत, रोली, हल्दी या कच्चा दूध डालकर जल चढ़ा सकते हैं।
- क्या पंचक के दिनों में तुलसी में दीया जलाना चाहिए?
- हां पंचक के दिनों में तुलसी में दीया जलाया जा सकता है।
- पंचक में तुलसी को जल चढ़ाने का महत्व क्या है?
- इससे आपके घर में सुख समृद्धि आती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।