kya navratri puja mein agarbatti jala sakte hain

क्या नवरात्रि के दौरान पूजा में जलानी चाहिए अगरबत्ती? आप भी जान लें

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग नवरात्रि पूजन के दौरान दीपक के साथ-साथ अगरबत्ती भी जलाते हैं। ऐसा करना सही है या गलत आइये जानते हैं इस बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-09-25, 15:35 IST

हिन्दू धर्म शास्त्रों में अगरबत्ती जलाना वर्जित माना गया है क्योंकि अगरबत्ती के नीचे का हिस्सा बांस का होता है और बांस का जलाना न सिर्फ पितरों को क्रोधित करता है बल्कि पितृ दोष का भी कारण बनता है, लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग नवरात्रि पूजन के दौरान दीपक के साथ-साथ अगरबत्ती भी जलाते हैं। यहां तक कि कई लोग तो नवरात्रि के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक घर के अलावा, पीपल के पेड़ के पास भी अगरबत्ती जलाते हैं। ऐसा करना सही है या गलत आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

नवरात्रि पूजन में अगरबत्ती जलाना सही है या गलत?

नवरात्रि में अगरबत्ती जलाना एक पवित्र कार्य माना जाता है। जब आप अगरबत्ती जलाते हैं, तो उसकी सुगंध और धुंआ पूजा स्थल को शुद्ध करता है और एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

what happens if we light incense stick in navratri puja

ऐसा माना जाता है कि अगरबत्ती की सुगंध से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की प्रार्थनाएं उन तक आसानी से पहुंचती हैं। अगरबत्ती का जलना और खुद को सुगंध में बदल देना, यह भक्त के त्याग और समर्पण का भी प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान तेल में भिगोकर गुड़हल का फूल माता रानी को अर्पित करने से क्या होता है?

यह दिखाता है कि भक्त बिना किसी स्वार्थ के खुद को देवी की सेवा में समर्पित कर रहा है। अगरबत्ती की सुगंध का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से होता है, जो सुख-समृद्धि और शांति का कारक माना जाता है। इसे जलाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

अगरबत्ती का धुआं और सुगंध वातावरण में मौजूद नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में सहायक माना जाता है। इससे घर का वास्तु दोष भी कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

should we light incense stick in navratri puja

अगरबत्ती की खुशबू मन को शांत करती है और पूजा के दौरान ध्यान लगाने में मदद करती है। इससे पूजा का पूरा फल मिलता है और मन को शांति प्राप्त होती है एवं तनाव से छुटकारा मिल जाता है।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान दुर्गा चालीसा पढ़ते समय की गई इन 3 गलतियों से खंडित हो सकती है आपकी पूजा

नवरात्रि के नौ दिनों में देवी की पूजा करते समय अगरबत्ती जरूर जलानी चाहिए। ऐसा करने से इसके शुभ प्रभाव के रूप में पूजा संपूर्ण मानी जाती है। साथ ही, आपके जीवन में सकारात्मकता, संपन्नता, सौभाग्य और समृद्धि भी आती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
नवरात्रि में क्यों चढ़ाई जाती है मां दुर्गा को लौंग?
नवरात्रि में मां दुर्गा को लौंग चढ़ाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
नवरात्रि में कपूर का दीया जलाना चाहिए या घी का दीया?
नवरात्रि में घी का दीया जलाना ज्यादा शुभ माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;