Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:32 PM IST

नवरात्रि के दौरान तेल में भिगोकर गुड़हल का फूल माता रानी को अर्पित करने से क्या होता है?

तेल में भिगोकर गुड़हल का फूल माता रानी को अर्पित करना एक विशेष ज्योतिषीय उपाय माना जाता है। गुड़हल का लाल रंग मां दुर्गा की शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है जबकि तेल नव ग्रहों का प्रतिनिधित्व करता है। 
Updated:- 2025-09-23, 14:21 IST
navratri ke dauran tel mein gudhal bhigokar kyu karte hain maa durga ko arpit

नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान माता रानी को गुड़हल का फूल अर्पित किया जाता है कोंकी ऐसा मानते हैं कि माता रानी यानी कि मां दुर्गा को गुड़हल का फूल बहुत पसंद है। हालांकि, शास्त्रों में यह बताया गया है कि गुड़हल का फूल अगर तेल में बिगोकर मां को अर्पित किया जाए तो इससे मिलने वाले लाभ कई अधिक गुना ज्यादा बढ़ जाते हैं। तेल में भिगोकर गुड़हल का फूल माता रानी को अर्पित करना एक विशेष ज्योतिषीय उपाय माना जाता है। गुड़हल का लाल रंग मां दुर्गा की शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है जबकि तेल नव ग्रहों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को तेल में भिगोकर गुड़हल का फूल देने के क्या लाभ हैं?

मां दुर्गा को तेल में भिगोकर गुड़हल का फूल अर्पित करने के लाभ

नवरात्रि में तेल में भिगोकर गुड़हल का फूल अर्पित करने से कई ज्योतिषीय लाभ प्राप्त होते हैं। पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ है ग्रहों को शांत करना। ज्योतिष में, गुड़हल का फूल मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है।

benefits of offering hibiscus flowers soaked in oil to maa durga during navratri

मंगल ऊर्जा, साहस और जुनून का ग्रह है, लेकिन अगर यह अशुभ स्थिति में हो तो क्रोध, तनाव और दुर्घटनाएं पैदा कर सकता है। तेल में भिगोकर इसे अर्पित करने से मंगल ग्रह की नकारात्मक ऊर्जा शांत होती है और व्यक्ति के जीवन में स्थिरता और शांति आती है।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान नींबू काटने की क्यों होती है मनाही है? जानें इसके अशुभ प्रभाव

दूसरा लाभ यह है कि यह उपाय धन और समृद्धि को आकर्षित करता है। मां दुर्गा को लाल रंग और गुड़हल का फूल विशेष रूप से प्रिय है। जब इसे तेल के साथ अर्पित किया जाता है तो यह माना जाता है कि देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

इससे घर में धन और वैभव का आगमन होता है। यह उपाय उन लोगों के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है जो आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं या व्यापार में सफलता चाहते हैं।

significance of offering hibiscus flowers soaked in oil to maa durga during navratri

तीसरा लाभ नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा है। नवरात्रि के दौरान, यह उपाय घर को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। गुड़हल का फूल और तेल का संयोजन एक प्रकार का सुरक्षा कवच बनाता है।

यह भी पढ़ें: Navratri Ke Niyam: नवरात्रि में की है मां की स्थापना तो क्या घर बंद करके जा सकते हैं कहीं बाहर?

इससे घर में सकारात्मकता और पवित्रता बनी रहती है। यह उपाय भक्तों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है जिससे वे हर चुनौती का सामना कर पाते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में कौन सा पौधा लगाना शुभ माना जाता है?
शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी और हरसिंगार का पौधा लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?
शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में तामसिक वस्तुएं और पुराना कबाड़ नहीं रखना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।