Sharad Purnima 2024 Upay: शरद पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, धन-धान्य में होगी वृद्धि

हिंदी पंचांग के अनुसार, अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि इस साल 16 अक्टूबर, दिन बुधवार की पड़ रही है। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा का भी विधान है। शरद पूर्णिमा को सभी पूर्णिमा तिथियों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय करना भी श्रेष्ठ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि शरद पूर्णिमा पर कौन से उपाय करने चाहिए।
शरद पूर्णिमा 2024 पर करें धन लाभ का उपाय

नारद पुराण के अनुसार, शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी में मां लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर सवार होकर अपने कर-कमलों में वर और अभय लेकर पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। जो लोग इस रात जागकर मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, यदि इस रात लक्ष्मी जी की षोडशोपचार विधि से पूजा की जाए और श्री सूक्त, कनकधारा स्त्रोत, तथा विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ किया जाए, तो उनकी कुण्डली में धनयोग न होने पर भी माँ उन्हें धन-धान्य से संपन्न कर देती हैं।
यह भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: कब है शरद पूर्णिमा? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व
शरद पूर्णिमा 2024 पर करें लव मैरिज का उपाय
विवाह के इच्छुक युवाओं को इस दिन रात में भगवान रजनीश, यानी चंद्रमा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, माता लक्ष्मी का जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था, इसलिए देश के कई हिस्सों में इस दिन लक्ष्मी जी का पूजन किया जाता है। कुंवारी कन्याएं इस दिन सुबह सूर्य और चंद्र देव की पूजा करने से मनचाहे वर की प्राप्ति कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024 Daan: शरद पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, माता लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा
शरद पूर्णिमा 2024 पर करें अच्छे स्वास्थ्य का उपाय

शरद पूर्णिमा के दिन किरणों से अमृत तत्व बरसता है। ऐसे में चंद्रमा की चांदनी में इस दिन खीर अवश्य रखनी चाहिए क्योंकि दूध, चीनी और चावल भी चंद्रमा के कारक माने जाते हैं। जब खीर पर 3-4 घंटे तक चंद्रमा की किरणें पड़ती हैं, तो यह अमृत तुल्य हो जाती है। इसे प्रसाद रूप में ग्रहण करने से व्यक्ति निरोगी रहता है और उसके शरीर में सौंदर्य बढ़ता है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की ओर एकटक निहारने या सुई में धागा पिरोने से आंखों की रौशनी ठेक होती है। देखने की शक्ति का संचार होता है।
आप ही इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर शरद पूर्णिमा के दिन कौन से उपाय करने से मन लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है और घर में धन- धान्य में वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।