Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:22 AM IST

Shani Jayanti Remedies: क्या आपकी राशि में भी चल रही है साढ़ेसाती? शनि जयंती पर करें ये 5 उपाय

हिंदू धर्म में शनि जयंती को विशेष दिन माना जाता है और इस दिन किए गए कुछ उपाय आपके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। अगर आपकी राशि में शनि की साढ़ेसाती चल रही है, तो आप यहां बताए कुछ उपाय आजमा सकती हैं, जिससे आपके जीवन में भी समृद्धि बनी रहेगी और सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
Updated:- 2026-05-10, 18:30 IST
image

शनि जयंती का पर्व मुख्य रूप से शनिदेव के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है और यद् दिन शनि देव की कृपा पाने और जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शनिदेव को कर्मों का देवता माना जाता है जो व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों का फल देते हैं। इस साल शनि जयंती 16 मई, शनिवार के दिन मनाई जाएगी और इस दिन शनिदेव का पूजन विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन कुछ विशेष उपाय करता है, तो उसे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में यदि आपकी राशि में शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो आपको इसके प्रभाव काम करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें आप शनि की साढ़ेसाती के असर को कम करने के लिए कौन से उपाय आजमा सकती हैं।

किन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती?

वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। ऐसे में मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इनमें से मेष राशि पर शनि साढ़ेसाती का पहल चरण चल रहा है और कुंभ राशि के लिए शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है, वहीं मीन राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। ऐसे में इन राशियों के जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव बने हुए हैं। यदि आप शनि जयंती पर कुछ उपाय आजमाएंगी तो साढ़ेसाती के
प्रभाव को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: इस साल कब मनाई जाएगी शनि जयंती? यहां जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं

shani jayanti astro remedies

शनि जयंती के दिन सूर्यास्त के बाद शनि मंदिर जाएं और शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से शनि साढ़ेसाती के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस उपाय से जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक जलाएं

यदि शनि की साढ़ेसाती की वजह से घर में लगातार आर्थिक संकट, क्लेश या बाधाएं बनी रहती हैं तो शनि जयंती की रात को घर के मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक जलाएं। इससे जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है।

पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं

peepal tree

ज्योतिष शास्त्र में पीपल के पेड़ को शनि देव से जुड़ा माना गया है। यदि आप शनि जयंती की शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें तो साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसा करने से शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

यह भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को हो सकता है अपार धन लाभ

छाया दान करें

शनि दोष से राहत पाने के लिए छाया दान का उपाय बहुत प्रभावी माना जाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद उस तेल का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कर दें। ऐसी मान्यता है कि इससे आपके जीवन में शनि के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हों और जीवन की बाधाएं भी दूर हो सकती हैं।

हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि जयंती के दिन हनुमान की पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ 11 बार करने से शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

अगर आपकी राशि में भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है, तो यहां बताए गए उपायों को शनि जयंती के दिन जरूर आजमाएं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि ये उपाय सभी के लिए कारगर हों, लेकिन इनका कोई भी दुष्प्रभाव आपके जीवन में नहीं हो सकता है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।