Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:23 AM IST

Shani Jayanti 2026: इस साल कब मनाई जाएगी शनि जयंती? यहां जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

शनि जयंती 2026 इस बार बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि कई साल बाद अमावस्या तिथि और शनिवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह दिन शनि दोष शांति, कर्मों के सुधार और जीवन में स्थिरता पाने के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। आइए जानें शनि जयंती कब मनाई जाएगी और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
Updated:- 2026-05-10, 15:28 IST
image

हिंदू धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व है और इस दिन शनि देव की पूजा से विशेष फल मिलते हैं। शनि जयंती का दिन शनि देव के अवतरण दिवस के रूप में मनाई जाती है। शनि देव को हमेशा से ही न्याय और कर्म के देवता के रूप में भी जाना जाता है और शनि जयंती के दिन शनि देव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि को नौ ग्रहों में से एक माना जाता है। हर साल शनि जयंती ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है और इस दिन शनिदेव का विशेष रूप से पूजन किया जाता है। इसे शनि अमावस्या भी कहा जाता है। कई भक्त जन इस दिन व्रत उपवास भी करते हैं और शनि देव की पूजा का पूर्ण फल मिलता है। शनि देव का स्वभाव नैतिकता के मार्ग पर चलने वालों को पुरस्कृत करना होता है और बुरे कर्म करने वालों को उसका फल देना होता है। ऐसी मान्यता है कि शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करने से कई गुना फल मिलते हैं। आइए जानें इस साल कब मनाई जाएगी शनि जयंती और इस दिन की पूजा मुहूर्त समेत अन्य बातें।

शनि जयंती 2026 कब है?

shani jayanti date

  • इस साल शनि जयंती 2026, शनिवार 16 मई 2026 को मनाई जाएगी।
  • इस दिन शनि जयंती के साथ अमावस्या तिथि का भी विशेष संयोग बन रहा है।
  • इस साल शनि अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है, इलसिए इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह संयोग शनि पूजा, दान और उपायों के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।
  • पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि का आरंभ- 16 मई, प्रातः 5 बजकर 11 मिनट पर।
  • अमावस्या तिथि का समापन-17 मई 2026 रात्रि 1 बजकर 30 मिनट पर।
  • उदयातिथि के अनुसार, शनि जयंती 16 मई 2026, शनिवार को मनाना ही शुभ होगा।
  • इस दिन शनिवार और अमावस्या का विशेष संयोग शनि पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को हो सकता है अपार धन लाभ

शनि जयंती क्यों मनाई जाती है?

हिंदू मान्यता के अनुसार, शनि जयंती भगवान शनि के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। भगवान शनि को सूर्य देव और छाया के पुत्र के रूप में पूजा जाता है और उन्हें कर्म, न्याय और अनुशासन का स्वामी कहा जाता है। शनि शब्द संस्कृत के 'शनैश्चर' से बना है, जिसका अर्थ होता है 'धीमी गति से चलने वाला।'
शनि ग्रह को भी शनि देव का प्रतीक कहा जाता है। शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा करने से आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। शनि जयंती इस वजह से मनाई जाती है जिससे आप ऐसे कुछ उपाय करें जो आपको पापों से मुक्ति दिलाकर शनिदेव की कृपा पाने में मदद करें।

शनि जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त

  • शनि जयंती का पूरा दिन शनि देव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ विशेष समय अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं। आइए जानें इस दिन के सभी शुभ मुहूर्त के बारे में।
  • राहु काल: 16 मई, प्रातः 09:44 बजे से 11:32 बजे तक।
  • यमगंड काल: 16 मई, दोपहर 03:08 बजे से 04:56 बजे तक।

यह भी पढ़ें- May 2026 Festival List: वट सावित्री व्रत, शनि जयंती सहित इस माह मनाए जाएंगे 1 दर्जन से भी अधिक त्‍योहार, जान लें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

शनि जयंती का महत्व

शनि जयंती भगवान शनि के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जिन्हें कर्म और न्याय का स्वामी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शनि देव की पूजा करने से व्यक्ति अपने पिछले कर्मों के दोषों से मुक्ति पाने, गलतियों के लिए क्षमा मांगने और जीवन की कठिनाइयों से सुरक्षा प्राप्त करने में सक्षम होता है। किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में शनि की शुभ स्थिति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह तय करती है कि व्यक्ति को अपने कर्मों का फल किस प्रकार प्राप्त होगा। इसलिए शनि जयंती पर शनिदेव की आराधना और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

अगर आप भी शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करेंगी तो जीवन में समृद्धि के द्वार खुल सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।