Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को हो सकता है अपार धन लाभ

हिंदू धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को कर्मों का देवता कहा जाता है, जो व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। यदि कोई व्यक्ति बुरे कर्म करता है तो उसका फल भी नकारात्मक मिलता है, लेकिन शुभ फलों का हमेशा अच्छा फल मिलता है। इस साल की शनि जयंती को ख़ास माना जा रहा है इस बार शनि जयंती और शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग एक ही दिन बन रहा है। यही नहीं इस दिन वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब ऐसा संयोग बनता है, तब पूजा-पाठ, दान और ज्योंतिष उपायों का फल कई गुना बढ़ जाता है। इस साल 16 मई 2026 को शनि जयंती के साथ ज्येष्ठ अमावस्या भी पड़ रही है, इसलिए कुछ ऐसी राशियां हैं जिनके जीवन में इस संयोग का विशेष लाभ हो सकता है। वहीं कुछ राशियों को इसके नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि शनि जयंती के दुर्लभ संयोग का किन राशियों के जीवन में शुभ फल मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे।
क्यों खास है साल 2026 की शनि जयंती?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव को भगवान शिव से यह वरदान प्राप्त हुआ था कि वो नवग्रहों में न्यायाधीश के रूप में पूजे जाएंगे। शनि देव व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि जयंती को शनि देव के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या के शुभ संयोग की वजह से इस दिन की गई पूजा और दान से जीवन के कष्ट कम होते हैं और आर्थिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसी वजह से शनि जयंती के दिन विशेष रूप से शनिदेव और हनुमान जी की पूजा की जाती है।
मेष राशि पर शनि जयंती का प्रभाव
मेष राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जिसकी वजह से उनके जीवन में उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। हालांकि शनि जयंती के बाद मेष राशि के लोगों के लिए समय करवट बदल सकता है और आपको जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इस दौरान आपको करियर में लाभ हो सकता है और नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। अगर आप अपने समय को और ज्यादा शुभ बनाना चाहती हैं तो शनि जयंती के दिन शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।
तुला राशि पर शनि जयंती का प्रभाव
तुला राशि को शनि की उच्च राशि माना जाता है। इस राशि के लोगों को शनि जयंती के प्रभाव से उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यही नहीं यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो जल्द ही आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस दौरान आपका अटका हुआ धन वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर शनि जयंती आपके लिए शुभ हैं और आपको इस दिन शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाने की सलाह दी जाती है।
कुंभ राशि पर शनि जयंती का प्रभाव
कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में शनि देव की कृपा से शनि जयंती के बाद से समय आपके लिए उत्तम हो सकता है। इस दौरान आपको करियर में बड़ी सफलता और धन लाभ मिल सकता है और नौकरी में भी शुभ फल मिलने के योग हैं। आपको शनि जयंती के दिन मुख्य रूप से सुंदर काण्ड का पाठ करने की सलाह दी जाती है।
अगर आपकी राशि भी इनमें से एक है तो जल्द ही समय आपके अनुकूल हो सकता है और आपके जीवन में शनि जयंती के शुभ फल मिल सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।