Sawan Somvar Vrat Puja Samagri 2024: सावन सोमवार व्रत पूजा और शिवलिंग अभिषेक की सामग्री के बारे में जानें

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति को समर्पित माना जाता है। इस महीने भक्त, भगवान शिव की आराधना करते हैं और भोलेनाथ भी उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं। विशेषकर, इस महीने में आने वाले सोमवार का खास महत्व होता है।
सावन सोमवार को भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर कोई जातक विधिवत रूप से सावन सोमवार में पूजा-अर्चना करता है और भगवान शिव का अभिषेक करता है, उसके सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही, शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में सावन सोमवार में भगवान शिव की पूजा के लिए क्या सामग्री है और महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सावन सोमवार की पूजा के लिए सामग्री क्या है?
अगर आप सावन सोमवार में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, तो यहां विस्तार से सामग्री के बारे में जान लें।
- भगवान शिव प्रतिमा - भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग।
- नैवेद्य - फूल, फल, मिठाई, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर), इलायची, लौंग, सुपारी।
- धतूरा: 1 या 2 धतूरे के फूल।
- घी: 1 दीपक के लिए घी।
- धूप - धूपबत्ती
- जल - गंगाजल
- बेलपत्र - तीन या पांच बेलपत्र।
- भोग - शिवजी को चढ़ाने के लिए भोग (जैसे कि लड्डू, पूरी, खीर)।
- वस्त्र - भगवान शिव को चढ़ाने के लिए नया वस्त्र।
- रोली, चंदन, कपूर, अक्षत, सुगंधित तेल, रुद्राक्ष माला।
इसे जरूर पढ़ें - Sawan Somvar 2024 Shubh Yoga: सावन में इस बार 5 सोमवार पड़ने से हो रहा है इन विशेष शुभ योगों का निर्माण, जानें महत्व
भगवान शिव के अभिषेक के लिए सामग्री क्या है?
अगर आप सावन सोमवार में भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं, तो सामग्री के विस्तार से पढ़ लें।
- पंचामृत - गाय का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल
- बेल पत्र
- धतूरा
- आंकड़े के फूल
- कमल के फूल
- गुलाब के फूल
- भांग
- चंदन
- रोली
- कपूर
- घी
- धूप
- फल
- मिठाई
- जल
इसे जरूर पढ़ें - Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये 5 चीजें, धन-संपदा से भर जाएगा घर
सावन सोमवार में पूजा का महत्व क्या है?
सावन मास भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने में सोमवार का व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि सावन सोमवार में व्रत और पूजा-अर्चना करने से मनचाहे वर की भी प्राप्ति होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।