Tue Sep 22, 2026 | Updated 04:38 PM IST

सावन पूर्णिमा का ये दान खोल सकता है आपके लिए परम सौभाग्य का रास्ता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन किए गए दान का फल कई गुना अधिक मिलता है और यह आपके लिए परम सौभाग्य के द्वार खोल सकता है। 
Updated:- 2025-08-07, 16:01 IST
sawan purnima 2025 daan

सावन पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह दिन भगवान शिव की पूजा और रक्षाबंधन के त्योहार के साथ-साथ दान-पुण्य के लिए भी बहुत खास है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए दान का फल कई गुना अधिक मिलता है और यह आपके लिए परम सौभाग्य के द्वार खोल सकता है। इस दिन दान करने से न केवल भगवान शिव बल्कि माता लक्ष्मी और चंद्र देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि सावन पूर्णिमा पर कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।

सावन पूर्णिमा पर करें अन्न का दान

सावन पूर्णिमा के दिन अन्न, धन और वस्त्र का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है। जरूरतमंद लोगों को चावल, गेहूं, दाल, चीनी या सफेद कपड़े दान करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। साथ ही, घर धन-धान्य से भरा रहता है। दरिद्रता घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।

sawan purnima ka daan

सावन पूर्णिमा पर करें गुड़ का दान

सावन पूर्णिमा पर गुड़ का दान करने से जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती हैं और खुशियां आती हैं। वहीं, तिल का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा, तिल का संबंध शनि और गुड़ का संबंध सूर्य से है। ऐसे में ये दोनों ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं।

यह भी पढ़ें: सावन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को क्या भोग लगाएं? जानें

सावन पूर्णिमा पर करें दूध का दान

चूंकि यह पूर्णिमा का दिन है और चंद्रमा से जुड़ा है, इसलिए सावन पूर्णिमा के शुभ दिन पर दूध और चावल का दान करना बहुत फलदायी होता है। इससे कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। चंद्रमा का नाता मां से होता है, ऐसे में इससे मां के रिश्ते मजबूत होते हैं।

sawan purnima daan

सावन पूर्णिमा पर करें दीप दान

पूर्णिमा तिथि पर दीप दान का विशेष महत्व है। ऐसे में सावन पूर्णिमा के दिन किसी शिव मंदिर में दीपक जलाने या नदी में दीप प्रवाहित करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही, अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है वह वापस मिलता है और स्वास्थ्य भी ठीक होने लगता है।

यह भी पढ़ें: शिव के सावन की पूर्णिमा पर करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी की होगी कृपा और बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
सावन पूर्णिमा के दिन क्या दान करें?
सावन पूर्णिमा के दिन गेहूं या चावल का दान करना शुभ होता है। 
सावन पूर्णिमा के दिन कौन सा दीया जलाएं? 
सावन पूर्णिमा के दिन अलसी के तेल का दीया जलाएं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।