Sawan Purnima 2023 Date, Shubh Muhurat Aur Mahatva: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
पंचांग के अनुसार, कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है सावन की पूर्णिमा जो सुहागिनों के लिए बहुत ही खास मानी जाती है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आइये जानते हैं सावन पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।
अगस्त सावन पूर्णिमा 2023 कब है (August Sawan Purnima 2023 Kab Hai)
- इस साल अधिक मास पड़ रहा है जिसके कार दो पूर्णिमा तिथियां पड़ेंगी।
- एक सावन माह की पूर्णिमा और दूसरी सावन अधिक मास की पूर्णिमा।
- सावन पूर्णिमा तिथि आरंभ: 30 अगस्त, दिन बुधवार (बुधवार के उपाय), सुबह 10 बजकर 58 मिनट
- सावन पूर्णिमा तिथि समापन: 31 अगस्त, दिन गुरुवार, सुबह 7 बजकर 5 मिनट
- ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 31 अगस्त को सावन पूर्णिमा पड़ने के योग हैं।
- हालांकि अधिक मास के कारण सावन की पूर्णिमा तिथि 30 को मनाई जाएगी।
सावन अधिक मास पूर्णिमा 2023 कब है (Sawan Adhik Maas Purnima 2023 Kab Hai)
- सावन अधिक मास पूर्णिमा तिथि आरंभ: 1 अगस्त, दिन मंगलवार, रात 3 बजकर 52 मिनट
- सावन अधिक मास पूर्णिमा तिथि समापन: 2 अगस्त, दिन बुधवार, रात 12 बजकर 1 मिनट
- ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, सावन अधिक मास पूर्णिमा 1 अगस्त को पड़ेगी।

सावन पूर्णिमा 2023 शुभ मुहूर्त (Sawan Purnima 2023 Shubh Muhurat)
- स्नान दान के लिए शुभ मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 13 मिनट
- पूजा के लिए शुभ मुहूर्त: सुबह 7 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट
- लक्ष्मी पूजा के लिए मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट
- चंद्रोदय का समय: शाम 6 बजकर 35 मिनट

सावन अधिक मास पूर्णिमा 2023 शुभ मुहूर्त (Sawan Adhik Maas Purnima 2023 Shubh Muhurat)
- स्नान दान के लिए शुभ मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 14 मिनट से 6 बजे तक
- पूजा के लिए शुभ मुहूर्त: सुबह 7 बजकर 52 मिनट से 8 बजकर 54 मिनट
- लक्ष्मी पूजा के लिए मुहूर्त: सुबह 9 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट
- चंद्रोदय का समय: रात 7 बजकर 10 मिनट
सावन पूर्णिमा 2023 पूजा विधि (Sawan Purnima 2023 Puja Vidhi)
- सावन पूर्णिमा के दिन सुबह प्रातः उठकर स्नान करें।
- इस दिन नए वस्त्र धारण करें और शिव जी का ध्यान करें।
- सावन पूर्णिमा के दिन गौ पूजन करें और चारा खिलाएं।
- सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव कि स्तुति करें।
- मां लक्ष्मी की चालीसा पढ़े और उनके मंत्रों का जाप करें।
- पील फूल, फल और वस्त्र आदि अर्पित करें।
- सावन पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण व्रत कथा भी पढ़ें।
- भगवान शिव का जलाभिषेक करें। मां लक्ष्मी की आरती करें।
- भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और भोग लगाएं।
- इस दिन ज्यादा से ज्यादा भगवान की भक्ति और दान करें।
सावन पूर्णिमा 2023 महत्व (Sawan Purnima 2023 Mahatva)
- इस साल सावन की पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि 19 साल बाद अधिक मास सावन में पड़ा है।
- अधिक मास के कारण ही सावन में दो पूर्णिमा तिथियों का योग है।
- धर्म शास्त्रों के अनुसार, सावन भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीक) को समर्पित है।
- अधिक मास विष्णु जी को अर्पित है। वहीं, पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित है।
- इन तीनों की पूजा सावन पूर्णिमा के दिन करने से परम सुख प्राप्त होता है।
- भौतिक सुखों का जीवन में आनंद मिलता है और कष्ट मिट जाते हैं।
आप भी सावन पूर्णिमा से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों