Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

Sawan Pradosh Vrat 2024: सावन प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, होगा भाग्योदय

सावन माह में पड़ने वाले प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-23, 12:14 IST
Sawan Pradosh vrat  things should donate for good fortune ()

हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं। एक कृष्ण पक्ष और एक शुक्ल पक्ष में आती है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। वहीं अगर प्रदोष व्रत सावन माह में पड़ता है, तो इसका महत्व अधिक बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपने पूरे साल प्रदोष व्रत न रखा हो, लेकिन सावन में पड़ने वाले प्रदोष व्रत रखा है, तो व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करना अत्यंत शुभफलदायी माना जाता है। अब ऐसे में सावन माह में पड़ने वाले प्रदोष व्रत के दौरान किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

सावन प्रदोष व्रत के दिन करें अन्न दान

anna daan

सावन प्रदोष व्रत के दिन अन्न दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान अगर अन्न दान किया जाए, तो व्यक्ति को सभी पेरशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। अन्न दान करने से माता पार्वती अत्यंत प्रसन्न होती हैं। इसलिए सावन माह के प्रदोष व्रत के दिन किसी जरूरतमंद को अन्न दान अवश्य करें। 

सावन प्रदोष व्रत के दिन करें वस्त्र दान 

प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है। आप प्रदोष व्रत के दिन सफेद रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं। यदि आपके पास नए वस्त्र नहीं हैं, तो आप स्वच्छ और धुले हुए पुराने वस्त्र भी दान कर सकते हैं। वस्त्र दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और ग्रहों की शांति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें

सावन प्रदोष व्रत के दिन करें दीपदान

सावन प्रदोष व्रत के दिव दीपदान करना उत्तम माना जाता है। दीपदान भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। दीपदान करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दीपदान करने से ग्रहों की शांति होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। दीपदान करने से आयु, आरोग्य और धन लाभ होता है।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan 2024: सावन माह में भगवान शिव की पूजा में कितने दीपक जलाएं?

सावन प्रदोष व्रत के दिन करें तिल का दान 

til daan

सावन माह के प्रदोष व्रत के दिन तिल का दान करना सौभाग्यशाली माना जाता है। तिल को भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। इस दिन तिल दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और पापों का नाश होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।