सावन में जरूर करें इन चीजों का दान, वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं होंगी दूर

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान की गई पूजा-अर्चना और दान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में कुछ खास चीजों का दान करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो सावन में इन चीजों का दान करके आप उन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सावन माह में करें सफेद चीजों का दान

चंद्रमा को मन और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो या किसी ग्रह के साथ उसकी युति वैवाहिक जीवन में कलह का कारण बन रही हो, तो सफेद चीजों का दान बहुत लाभकारी होता है। सावन में सोमवार के दिन दूध, चावल और चीनी का दान करना चाहिए। ये चीजें भगवान शिव को भी प्रिय हैं। इनका दान करने से मानसिक शांति मिलती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
सावन माह में करें घी का दान
घी को अत्यंत पवित्र माना गया है। सावन के महीने में घी का दान करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य बेहतर होता है। यदि आप किसी बीमारी से लंबे समय से पीड़ित हैं, तो घी का दान करना लाभदायक हो सकता है।
सावन माह में करें चांदी या तांबे का दान
यदि कुंडली में कालसर्प दोष है, तो सावन में चांदी या तांबे के नाग-नागिन के जोड़े का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और संतान प्राप्ति के योग भी बनते हैं। इसके अलावा, चांदी या तांबे का सामान्य दान भी ग्रहों की शांति के लिए उत्तम है।
इसे जरूर पढ़ें - 11 या 12 जुलाई, कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना? जानें सभी सोमवार तिथियां और धार्मिक महत्व
सावन माह में करें काले तिल का दान

सावन के महीने में काले तिल का दान करने से राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित व्यक्ति के लिए काले तिल का दान विशेष रूप से फायदेमंद होता है। शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - सावन माह से शुरू करने चाहिए ये व्रत, मिलेंगे अनगिनत लाभ
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
- सावन का दूसरा नाम क्या है?
- सावन को देवाधिदेव महादेव का महीना कहा जाता है. स्कंद पुराण के अनुसार, भगवान शिव ने सनत्कुमार को कहा कि, मुझे सावन माह अतिप्रिय है।
- सोमवार का व्रत क्यों रखा जाता है?
- सावन मास में दूध दही और उनसे बनने वाली चीजें जैसे कढ़ी, रायता आदि का सेवन करना वर्जित बताया है। इसका नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।