सावन मास, जिसे श्रावण भी कहा जाता है, हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है। यह वर्षा ऋतु का महीना है, जब धरती हरी-भरी हो जाती है और चारों ओर प्रकृति का मनमोहक रूप देखने को मिलता है। सावन मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस महीने में उनकी पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। सावन मास के प्रत्येक सोमवार को सावन सोमवार कहा जाता है। इन दिनों भगवान शिव की पूजा करना और व्रत रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। सावन मास की पहली पूर्णिमा को भगवान शिव को जल से स्नान कराने का विशेष महत्व है। बता दें, इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से आरंभ हो रहा है। अब ऐसे में सावन शुरू होने से पहले कुछ ऐसे काम जिसे करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की पूजा और आध्यात्मिकता का समय होता है। इस महीने में घर की सफाई करना न केवल आपके घर को स्वच्छ और शुद्ध बनाता है, बल्कि यह आपके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है। सबसे पहले, घर से सभी अनावश्यक सामान हटा दें। टूटे-फूटे सामान, पुराने कपड़े, और बेकार की चीजों को कूड़ेदान में डाल दें या दान कर दें।
सावन मास भगवान शिव का प्रिय मास माना जाता है। इस महीने में पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने से पहले मंदिर को साफ करना महत्वपूर्ण माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Sawan 2024 Date: सोमवार से शुरू होगा सावन माह, जानें शुभ मुहूर्त, योग और महत्व
सावन आरंभ होने से पहले भगवान की खंडित मूर्ति हटाएं। इसे घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। साथ ही घर में शुभता और सकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता है। इसलिए खंडित मूर्ति जरूर हटाएं।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - Sawan Special: क्या आप जानते हैं शिव जी का लिंग के रूप में पूजन क्यों किया जाता है?
सावन माह शुरू होने से पहले रसोई घर से प्याज और लहसुन हटा दें। इससे तामसिक आहार माना जाता है। वहीं सावन का महीना पवित्रता और शुभता का प्रतीक है। इसलिए इस माह में तामसिक चीजें खाने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं और भगवान शिव भी नाराज हो सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।