हाथ से कलावा उतारते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें विधि और सही नियम

सनातन धर्म में शुभ अवसर को देखते हुए हाथ में कलावा बांधा जाता है, ताकि व्यक्ति को कभी किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। 

Significance of opening Kalawa

(Kalawa untying rituals) हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में कलावा बांधने के बारे में विस्तार से बताया गया है। कलावा लाल रंग का होता है, जिसे कलाई पर बांधा जाता है। इसे सुरक्षा, सौभाग्य और मंगल का सूचक भी माना जाता है। वहीं पूजा-पाठ, विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश और त्योहार में कलाई बांधने की विशेष परंपरा है। इसे बांधने से व्यक्ति को बुरी नजर और अशुभता की प्राप्ति नहीं होती है। कलावा को रक्षासूत्र भी कहा जाता है।

वहीं जब कलावा पुराना हो जाता है, तो उसे बदल दिया जाता है। कई लोग कलावा को कभी भी बदल लेते हैं। जिसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में कलावा से जुड़े कुछ खास नियमों के बारे में बताया गया है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि कलावा उतारते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

किस हाथ में कलावा बांधना होता है शुभ

 kalwa

कलावा बांधने को लेकर कई नियमों के बारे में बताया गया है। वहीं पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग नियम हैं। महिलाओं को हमेशा अपने दाएं हाथ में कलावा बांधना चाहिए, लेकिन अगर आप विवाहित हैं, तो बाएं हाथ में कलावा बांधें। वहीं पुरुषों के लिए यही नियम उल्टा है। पुरुषों को हमेशा दाएं हाथ में कलावा बांधना चाहिए। कलावा बंधवाते समय अपने हाथ में अक्षत को लें और मुट्ठी बंध करके रखें।

कलावा को सिर्फ तीन बार ही लपेटना चाहिए। बता दें, कलावा भी दो प्रकार के होते हैं। एक तीन धागों वाला कलावा होता है और दूसरा पांच धागों वाला कलावा शुभ होता है। तीन धागों वाला कलावा लाल, पीला और हरा रंग का होता है और पांच धागों वाला कलावा लाल, पीला, हरा, सफेद और नीले रंग का होता है। जिसे पंचदेव कलावा भी जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: घर की सुख समृद्धि के लिए किचन के मसालों का ऐसे करें इस्तेमाल

जानें कब खोलना चाहिए कलावा

आप जिस प्रकार हाथों में कलावा बंधवाते हैं। उसी प्रकार इसे खोलने के भी नियम के बारे में बताया गया है। कई लोग इसे कभी भी उतारकर कहीं भी रख देते हैं। शास्त्रों के अनुसार कलावा उतारने के लिए मंगलवार (मंगलवार मंत्र) और शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन आप इसे उतारकर नया कलावा हाथ में बांध सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - क्या किचन में बैठकर भोजन करना ठीक है? जानें ज्योतिषीय राय

इस विधि से कलावा उतारें

significance of tying kalawa

कलावा उतारते समय सभी देवी-देवता(देव मंत्र)से प्रार्थना करें और उनसे क्षमा याचना मांगे। पश्चात आप उस कलावे तो पीपल के पेड़ के नीचे रख दें या फिर बहते नदी में प्रवाहित कर दें। इससे आपके जीवन में आ रही बाधाओं से भी छुटकारा मिलेगा और मोक्ष की भी प्राप्ति हो सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP