Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:32 PM IST

रोहिणी नक्षत्र में जन्में लोगों का जीवन होता है बेहद सुखद, जानें इनके बारे में सबकुछ

ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों का संबंध व्यक्ति के जीवन से बताया गया है। आइए इस लेख में रोहिणी नक्षत्र में जन्में लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-07-11, 16:04 IST
Rohini Nakshatra born people personality traits career love life ()

रोहिणी नक्षत्र ज्ञान, समृद्धि और सौंदर्य का नक्षत्र माना जाता है। रोहिणी नक्षत्र चतुर्थ चरण में वृषभ राशि में स्थित 5 तारों का समूह है। इसे नक्षत्रों की रानी और ब्रह्मांड का उद्यान भी कहा जाता है। यह नक्षत्र चंद्रमा द्वारा शासित है, जिन्हें सोम और रोहिणीपति भी कहा जाता है। इस नक्षत्र का प्रतीक बैलगाड़ी या रथ है। रोहिणी नक्षत्र में जन्में लोग सौंदर्य, रचनात्मकता, समृद्धि, ज्ञान, आकर्षण, प्रेम, संगीत, नृत्य, भोग, भौतिक सुख, नेतृत्व, पराक्रम, दया, क्षमा, धैर्य, संचय में धनी माने जाते हैं। रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोग आमतौर पर दयालु, सहानुभूतिपूर्ण, रचनात्मक, और सौंदर्यबोध वाले होते हैं। वे भौतिक सुखों का आनंद लेते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। बता दें, वेदों का जन्म भी रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। भगवान कृष्ण का जन्म भी इसी नक्षत्र में हुआ था। इतनाही नहीं, रोहिणी नक्षत्र में किए गए कार्य शुभ फलदायी होते हैं। अब ऐसे में इस नक्षत्र में जन्में लोग कैसे होते हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

रोहिणी नक्षत्र में जन्में लोग कैसे होते हैं? 

rohini nakshtra born

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र में जन्में लोग संगीत और कला प्रेमी होते हैं। अगर पुरुष की बात करें तो वे बेहद आकर्षक होते हैं। उनकी शारीरिक बनावट भी सुंदर होती है साथ ही वे मेहनती और महत्वाकांक्षी भी माने जाते हैं। इन्हें बिजनेस के साथ-साथ सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इस नक्षत्र में जन्में लोग रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं। वहीं अगर बात करें, रोहिणी नक्षत्र में जन्मीं महिलाओं के बारे में, तो ये बेहद सुंदर और शालीन होते हैं। साथ ही ये बेहद समझदार भी मानी जाती हैं। इन महिलाएं में अच्छी गृहिणी से सभी गुण पाएं जाते हैं। 

रोहिणी नक्षत्र में जन्में लोगों का करियर 

रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस नक्षत्र में जन्में लोग चित्रकार, मूर्तिकार, संगीतकार, नर्तक, अभिनेता, लेखक,  ग्राफिक डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर, फैशन डिजाइनर आदि में कार्यरत होते हैं। इनमें शिक्षण और ज्ञान के प्रति भी गहरी रुचि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - नक्षत्र के हिसाब से बच्चों का रखें नाम, जीवन में मिलेगी तरक्की

रोहिणी नक्षत्र में जन्में लोगों का प्रेम जीवन

rohini nakshtra

रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोग प्रेमपूर्ण और दयालु होते हैं।  प्रेम इनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोग प्रेम को पवित्र और समर्पित मानते हैं। वे जीवनसाथी में सौंदर्य, बुद्धिमत्ता और दया जैसे गुणों की तलाश करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - क्या होते हैं गंडमूल नक्षत्र? जानें कैसा पड़ता है इनका राशियों पर प्रभाव

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।