क्या होते हैं गंडमूल नक्षत्र? जानें कैसा पड़ता है इनका राशियों पर प्रभाव

आज हम आपको गंडमूल नक्षत्र क्या होता हैं और इनका राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ता है इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 
Updated:- 2023-02-03, 11:53 IST
image

Nakshatra In Astrology: ज्योतिष में नक्षत्रों का अत्यंत महत्व बताया गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कुल 27 नक्षत्र होते हैं। जिस प्रकार ग्रह व्यक्ति पर प्रभाव डालते हैं ठीक उसी प्रकार नक्षत्रों का भी व्यक्ति पर गहरा असर पड़ता है। 

चंद्रमा और तारों के बीच का तालमेल ही नक्षत्र कहलाता है। जहां कुछ नक्षत्र शुभ होते हैं तो वहीं कुछ अशुभ भी होते हैं। इन्हीं में से एक है 'गंडमूल नक्षत्र' जिसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। जनवरी के महीने में गंडमूल नक्षत्र पड़ने जा रहे हैं। 

ऐसे में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आइये जानते हैं गंडमूल नक्षत्र से जुड़ी सभी जरूरी बातें और इस नक्षत्र का राशियों पर प्रभाव।

गंडमूल नक्षत्र क्या है? 

  • अशुभ नक्षत्रों के फेरे को गंडमूल नक्षत्र कहा जाता है। 
  • गंडमूल नक्षत्र में अश्विनी (अश्विनी कुमार के मंत्र), अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा, मूल और रेवती नामक तारे शामिल हैं। 
  • इन नक्षत्रों का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। 

gandmool nakshtra

  • जब कुंडली में चंद्रमा उच्च स्थिति में होता है तब यह नक्षत्र शुभ परिणाम लाता है। 
  • जब चंद्रमा की स्थिति खराब होती है तब इस नक्षत्र के प्रभाव से अशुभ फल मिलने लगते हैं। 
  • इस नक्षत्र का अशुभ होना सबसे ज्यादा तरक्की में बाधा डालता है। 

गंडमूल नक्षत्र कब पड़ेगा? 

  • गंडमूल नक्षत्र जनवरी में तीन बार पड़ने जा रहा है। 

what is gand mool nakshtra

  • पहली बार इस नक्षत्र का प्रभाव 9 जनवरी से शुरू होकर 11 जनवरी तक देखने को मिलेगा। 
  • फिर 18 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक देखने को मिलेगा और अंत में 26 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक देखने को मिलेगा। 

गंडमूल नक्षत्र का शुभ और अशुभ होना 

  • अगर यह नक्षत्र शुभ हो तो जीवन में सफलता मिलती है।
  • इस नक्षत्र के शुभ होने पर रुके हुए काम बनने लग जाते हैं। 
  • व्यापार में सबसे ज्यादा लाभ देखने को मिलता है। 

gandmool nakshtra kya hai

  • अगर यह नक्षत्र अशुभ स्थिति में हो नौकरी (नौकरी में प्रमोशन के उपाय) में अड़चनें आती हैं। 
  • इस नक्षत्र के अशुभ होने पर जीवन में कठिनाइयों का स्तर बढ़ जाता है। 
  • इस नक्षत्र के अशुभ होने पर अध्यात्म की ओर से मन हटने लग जता है।

 

तो ये है गंडमूल नक्षत्र का महत्व और राशियों पर प्रभाव। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।