Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद जरूर करें ये उपाय, सभी समस्याएं हो सकती हैं दूर

हिंदू धर्म में कई ऐसे काम हैं। अगर उन्हें सही मुहूर्त में किया जाए, तो व्यक्ति को शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।  
Updated:- 2023-11-29, 02:00 IST
Sunrise astro remedies by expert

(remedy before sunrise and after sunset) सनातन धर्म में पंचदेव के बारे में विस्तार से बताया गया है। इनकी पूजा किसी भी काम को शुरुआत करने से पहले की जाती है। जैसे भगवान श्री गणेश, विष्णु जी, मां दुर्गा और सूर्य देव हैं।

सूर्यदेव एकमात्र ऐसे देवता हैं, जो साक्षात दिखाई देते हैं। ऐसी मान्यता है कि रोज इनकी पूजा करने से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। वहीं सूर्योदय के समय सूर्य देवता को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है।

वहीं व्यक्ति जाने और अनजाने में कई ऐसे काम करता है। जिससे उसे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। 

सूर्योदय से पहले जरूर करें इन मंत्रों का जाप

सूर्योदय से पहले यानी कि ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। 

  • ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ भास्कराय नम: आदि।

सूर्योदय से पहले जलाएं घी का दीपक

   ghee ke deepak ke niyam  

सूर्योदय से पहले मां तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक (दीपक जलाने का नियम)जरूर जलाएं और सुबह-सुबह संभव हो, तो भजन जरूर करें। ऐसा करने से आपको लाभ हो सकता है और सभी देवी-देवता भी प्रसन्न हो सकते हैं। 

सूर्योदय से पहले पेड़-पौधों को करें प्रणाम

सनातन धर्म में सभी पेड़-पौधों को देवी-देवता का समान माना जाता है। इसलिए सूर्योदय से पहले उठकर सभी वृक्षों को प्रणाम जरूर करें। इससे दिन अच्छा जाता है और सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - सूर्योदय से पहले उठना क्यों है जरूरी, जानें क्या कहता है शास्त्र

सूर्यास्त के बाद गुड़ का दान जरूर करें

ऐसी मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। 

सूर्यास्त के बाद चौखट पर डालें जल

सूर्यास्त के बाद चौखट के दोनों कोने में जल जरूर डालें। इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है और घर में कभी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है। 

इसे जरूर पढ़ें - सूर्यास्त के बाद किए गए ये उपाय जीवन में लाते हैं खुशहाली

सूर्यास्त के बाद आरती करें

सूर्यास्त के बाद पूजा के दौरान अपने ईष्टदेव की पूजा जरूर करें। इससे व्यक्ति को कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है और उसे सभी काम में सफलता मिल सकती है। 

सूर्यास्त के बाद झाड़ू छिपाकर रखें

broom sixteen nine

सूर्यास्त के बाद झाड़ू को छिपाकर रखना चाहिए। क्योंकि यह माता लक्ष्मी(माता लक्ष्मी मंत्र) का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में छिपाकर रखने से बरकत होती है और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।