raksha bandhan 2025 sister should donate these things for good fortune

रक्षाबंधन के दिन बहनें जरूर करें इन 4 चीजों का दान, हो सकता है भाग्योदय

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शुभ अवसर पर कुछ विशेष चीजों का दान करने से आपकी किस्मत के बंद दरवाजे भी खुल सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-06, 16:22 IST

रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु और खुशहाली की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और जीवन में खुशहाली आ सकती है? आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंज त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

रक्षाबंधन के दिन बहनें करें अन्न का दान

donation-in-hindu-dharma

रक्षाबंधन के दिन बहनें अन्न दान जरूर करें। ऐसा कहा जाता है कि अगर बहनों के जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो इस दिन अन्न का दान करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। बहनें के लिए अन्न दान सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। इससे कुंडली में स्थित ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है।

रक्षाबंधन के दिन बहनें करें नारियल का दान

हिंदू धर्म में नारियल को 'श्रीफल' कहा जाता है, जिसका अर्थ है लक्ष्मी का फल। इसे अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों में नारियल का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नारियल में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। साथ ही, यह भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय है। नारियल को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है। रक्षाबंधन पर नारियल का दान करने से घर और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें -  क्या आप जानती हैं रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय कितनी गांठ लगानी चाहिए?

रक्षाबंधन के दिन बहनें करें गुड़ का दान

गुड़ का दान करने से सूर्य और बृहस्पति ग्रह मजबूत होते हैं, जिससे जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और सफलता आती है. यह भाई-बहन दोनों के लिए शुभ माना जाता है। गुड़ को स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है. इसका दान करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें -  Raksha Bandhan 2025: क्या इस साल भी रक्षाबंधन पर पड़ेगा भद्रा का साया? जानें राखी बांधने का सबसे शुभ समय कौन सा है

रक्षाबंधन के दिन बहनें करें वस्त्र का दान

3-Small

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन वस्त्र दान करने से न केवल दान करने वाले को बल्कि उसके पूरे परिवार को पुण्य की प्राप्ति होती है। यह दान भगवान को अत्यंत प्रिय है और इससे सुख-समृद्धि का वास होता है। पुराणों में कहा गया है कि वस्त्र दान से व्यक्ति के पाप कर्मों का नाश होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;