हिंदू धर्म में जितनी महत्वता हमारी पूजा को दी जाती है। उतना ही महत्व हमारी पुराण की किताबों का भी है। इसलिए इसे हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा माना गया है। इसमें धर्म और आध्यात्मिक की बाते होती है। इससे हमें अपने जीवन में होने वाले बदलाव और नए रास्ते की राह मिलती है। इसे आप घर पर भी रख सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आर्टिकल में बताते हैं किन पुराणों को आप अपने घर में रख सकते हैं।
आपको अगर भगवान कृष्ण के जीवन, लीलाओं और भक्ति मार्ग का विस्तृत वर्णन के बारे में जानना है, तो ऐसे मे आप श्रीमद्भागवत पुराण को अपने घर पर रख सकते हैं। इस पुराण को पढ़ने से आपको जीवन का नया लक्ष्य प्राप्त होता है। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे आपके आसपास अच्छा वातावरण होता है। सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसे आप घर पर रखकर रोजाना भी इसको विस्तार से पढ़ सकते हैं।
यह सबसे बड़ा पुराण है, जिसमें विभिन्न तीर्थ स्थलों, मंदिरों, व्रतों और उनके महत्व के बारे में बताया गया है। इसे घर में रखने का फायदा ये होता है कि इससे आपको धार्मिक स्थानों और संस्कृति के बारे में पता चलता है। साथ ही, धार्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हमारे आसपास होता है। इसलिए आप इसे अपने घर पर रख सकती हैं।
भगवान शिव की महिमा के बारे में विभिन्न रूपों में जानना है, तो इसके लिए आप शिव पुराण को जरूर पड़ें। इससे आपको शिवलिंग पूजा का महत्व भी जानने को मिलेगा। इसे घर पर रखने का फायदा आध्यात्मिक उन्नति होता है। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। घर में इसे रखने से घर में भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। साथ ही, आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आप इसे रख सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: शिव पुराण सुनने मात्र से ही मिलते हैं ये अनगिनत लाभ
हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है हरिवंश पुराण जो मुख्य रूप से भगवान विष्णु के अवतार और लीलाएं लिखी हुई हैं। जब घर में कोई गर्भवती महिला होती है, तो इसे पढ़ाया जाता है। इससे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। इसलिए अक्सर घरों में हरिवंश पुराण की किताब को रखा जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या महिलाएं कर सकती हैं शिव पुराण का पाठ?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।