Raksha Bandhan 2023 Effects On Zodiac Signs: इन 3 राशियों के लिए बेहद खास होगा रक्षाबंधन, मिल सकते हैं ढेरों लाभ

इस साल रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त यानी कि दोनों दिन मनाया जाएगा। साथ ही, ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन बहुत शुभ संयोग में पड़ने जा रहा है जिसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।    

 
raksha bandhan  lucky zodiac signs

Rakhi Astrology: हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन का बहुत खास महत्व माना जाता है।

इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई बहन को उपहारों के साथ-साथ उसकी रक्षा का वचन देता है।

जहां एक ओर इस पर्व का धार्मिक महत्व है तो वहीं, रक्षाबंधन का ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष स्थान बताया गया है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन बहुत ही शुभ और अद्भुत संयोग में पड़ने जा रहा है।

इस शुभ योग में पड़ने से रक्षाबंधन का प्रभाव 3 राशियों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं।

रक्षाबंधन 2023 का शुभ संयोग (Raksha Bandhan 2023 Shubh Yog)

raksha bandhan  ka rashiyon par prabhav

  • ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि और गुरु ग्रह रक्षाबंधन के दिन वक्री रहेंगे।
  • शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री होनेग और गुरु ग्रह (कैसे हुई गुरु ग्रह की उत्पत्ति) मेष राशि में वक्री होंगे।
  • वहीं, सूर्य ग्रह सिंह राशि में विराजमान होंगे। यह योग 200 साल बाद बन रहा है।
  • ऐसे में इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र और बुधादित्य योग का निर्माण होगा।
  • धनिष्ठा नक्षत्र 30 अगस्त, दिन बुधवार को सुबह से रात 8 बजकर 46 मिनट तक होगा।
  • शतभिषा नक्षत्र 31 अगस्त, दिन गुरुवार को शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

रक्षाबंधन 2023 का इन राशियों पर प्रभाव (Raksha Bandhan 2023 Zodiac Signs)

raksha bandhan  ka rashiyo par prabhav

कैसा होगा मेष राशि के लिए रक्षाबंधन?

  • इस रक्षाबंधन पर मेष राशि को व्यापार में लाभ मिलेगा।
  • नौकरी में आय में वृद्धि के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं।
  • साथ ही, शुभ काम में परिवार का पूरा सहयोग भी मिलेगा।

कैसा होगा सिंह राशि के लिए रक्षाबंधन?

  • सिंह राशि के लोगों पर इस रक्षाबंधन मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) की कृपा होगी।
  • सफलता के साथ-साथ धन-संपदा का भी जीवन में आगमन होगा।
  • स्वास्थ्य पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव इस रक्षाबंधन पड़ेगा।

कैसा होगा कुंभ राशि के लिए रक्षाबंधन?

  • कुंभ राशि वालों को भी रक्षाबंधन पर धन लाभ होने के योग हैं।
  • साथ ही इस राशि के लोगों का अटका हुआ काम भी पूरा होगा।
  • नौकरी और विवाहिक जीवन में शांति और स्थिरता आएगी।

अगर आपकी भी राशि इनमें से कोई अहि तो आपके लिए भी यह रक्षा बंधन बहुत खास और लाभदायक होने वाला है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock, pinterest

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP