Shani Amavasya Daan: शनि अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरे साल बनी रहेगी समृद्धि

हिंदू धर्म में किसी भी अमावस्या तिथि का विशेष महत्त्व है और इनमें से सबसे ज्यादा खास शनि अमावस्या को माना जाता है। इस दिन को लोग शनि जयंती के रूप में भी मनाते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करने वाले देवता के रूप में पूजे जाते हैं। इसलिए इस दिन इस दिन पूजा-पाठ का तो विशेष महत्व है और दान-पुण्य को भी फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से किए गए उपायों से शनि दोष, आर्थिक परेशानियां और जीवन की बाधाएं दूर हो सकती हैं। इस साल शनि अमावस्या 16 मई को मनाई जाएगी। आइए Meenakshi Agrawal, the Urban Energy Architect, Feng Shui, Vaastu, Vedic & Chinese Astrology expert से जानें कि आपको शनि अमावस्या के दिन अपनी राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को शनि अमावस्या के दिन छाते का दान करना चाहिए और पीपल के पेड़ पर गुड़ अर्पित करना चाहिए। इस दिन शिवलिंग पर दूध में काले तिल मिलाकर जरूर चढ़ाएं।
वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को शनि अमावस्या के दिन काली उड़द और काले तिल का दान करना चाहिए। इस दिन आप शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को शनि अमावस्या के दिन शरबत का दान करना चाहिए। इस दिन हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को शनि अमावस्या के दिन बेसन के लड्डुओं का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को काले तिल मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना भी इस दिन बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप इस दिन काले तिल का दान करेंगी तो अत्यंत फलदायी होता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को शनि अमावस्या के दिन ड्राई फ्रूट्स का दान करना चाहिए। इस दिन पीपल के पेड़ पर गुड़ चढ़ाने से करियर और मानसिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को शनि अमावस्या के दिन यदि आप मंदिर में सरसों के तेल का दान करेंगी तो यह आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। इस दिन शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने से रिश्तों में संतुलन और प्रेम बना रहता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि मंदिर जाकर पूजा करना और शरबत का दान करना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक भय और नकारात्मकता कम हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को इस दिन पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए और साथ में बेसन के लड्डुओं का दान करना चाहिए। यह उपाय जीवन में शुभ अवसर और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों को इस दिन व्रत रखकर हनुमान मंदिर जाना चाहिए और बूंदी का दान करना चाहिए। इससे आपको जीवन में सकारात्मक लाभ मिलते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए माचिस, हलवा या छोले का दान शुभ माना गया है। शनि मंदिर में इन चीजों का दान करने से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Shani Amavasya 2026: कुंभ राशि पर चल रहा है साढ़ेसाती का आखिरी चरण, शनि अमावस्या के दिन जरूर करें ये 3 उपाय
मीन राशि

मीन राशि के जातकों को छाता, जूते या उड़द की खिचड़ी का दान करना चाहिए। यह उपाय दया और सेवा भाव को बढ़ाता है, जिससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
अगर आप शनि अमावस्या के दिन यहां बताई चीजों का दान अपनी राशि अनुसार करेंगी तो आपके जीवन में शुभता बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com, shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।