घर खरीदने या प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए जुलाई 2025 में कौन-कौन से हैं शुभ मुहूर्त? यहां देखिए फुल लिस्ट

हर किसी का सपना घर खरीदने का होता है। आजकल प्रॉपर्टी खरीदना एक बहुत बड़ा फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट माना जाता है। ऐसे में, जब आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते या उसकी रजिस्ट्री करवाने जाते हैं, तो शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त जानना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप जुलाई 2025 में प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां आप इसके लिए शुभ मुहूर्त देख सकते हैं।
property purchase and registration date july 2025 according to astrology

हर कोई जिंदगी में घर खरीदने का सपना देखता है। घर या प्रॉपर्टी खरीदना किसी इंसान के जीवन का सबसे बड़ा फाइनेंशियल और इमोशनल फैसला होता है। यह केवल एक इन्वेस्टमेंट नहीं है, बल्कि जीवनभर की मेहनत की कमाई का नतीजा होता है। वहीं, हिंदू धर्म में किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले हम शुभ मुहूर्त का ध्यान रखते हैं, ताकि जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। ज्यादातर लोग जब घर या प्रॉपर्टी खरीदते हैं, तो वह पूजा-पाठ करवाते हैं। लेकिन, सच्चाई यह है कि अगर आप सही तिथि, वार, नक्षत्र और समय पर प्रॉपर्टी खरीदते हैं या रजिस्ट्रेशन कराते हैं, तो आपके लिए यह सौदा फायदे का हो सकता है। अगर आप जुलाई 2025 में प्रॉपर्टी खरीदने या रजिस्ट्रेशन कराने का सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए इस आर्टिकल में जुलाई में प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त लेकर आए हैं।

शुभ मुहूर्त क्यों जरूरी है?

जब हम प्रॉपर्टी खरीदते या रजिस्ट्री करवाते हैं, तो यह सिर्फ पैसे या कागजात की प्रक्रिया नहीं होती, बल्कि सही समय पर किया गया सौदा आपको मुनाफा दिला सकता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुभ मुहूर्त में शुरू किया गया काम ब्रह्मांडीय ऊर्जा का सहयोग पाता है, जिससे सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

जुलाई 2025 में प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त

प्रॉपर्टी खरीदने की तिथि प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त
10 जुलाई 2025, बृहस्पतिवार प्रात: 05:31 एएम से 11 जुलाई 05:31 एएम तक
11 जुलाई 2025, शुक्रवार प्रात: 05:31 एएम से 05:56 एएम
17 जुलाई 2025, गुरुवार प्रात: 05:34 एएम से 18 जुलाई 03:39 एएम तक
24 जुलाई 2025, गुरुवार प्रात: 05:38 एएम से 04:43 पीएम
25 जुलाई 2025, शुक्रवार शाम 04:00 पीएम से 26 जुलाई 05:39 एएम तक

10 जुलाई 2025, बृहस्पतिवार

  • अगर आप जुलाई 2025 में प्रॉपर्टी खरीदने या रजिस्ट्री करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 10 जुलाई का दिन शुभ रहेगा।
  • ज्योतिष के मुताबिक, इस दिन का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 31 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, एग्रीमेंट साइन या नया घर खरीद सकते हैं।
  • 10 जुलाई को नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा है, जिसे ज्योतिष के अनुसार स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • इसके साथ ही 10 जुलाई की तिथि पूर्णिमा और प्रतिपदा है। इन तिथियों में प्रॉपर्टी खरीदना या रजिस्ट्री करवाना शुभ संकेत देता है।

Property Registration Auspicious Days July 2025,

11 जुलाई 2025, शुक्रवार

  • अगर आप जुलाई 2025 के दौरान प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो 11 जुलाई, शुक्रवार का दिन भी शुभ रहेगा।
  • इस दिन का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 31 मिनट से सुबह 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगा यानी केवल 25 मिनट का शुभ समय रहेगा।
  • 11 जुलाई को प्रतिपदा तिथि है, जिसे हिंदू पंचांग में नए चंद्र मास की शुरुआत माना जाता है। प्रतिपदा तिथि के साथ पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा जैसे शुभ नक्षत्र भी जुड़ रहे हैं, जो शुभ माने जाते हैं।
  • अगर आप शुक्रवार के दिन संपत्ति या घर खरीदते हैं, तो आर्थिक रूप से शुभ संकेत मिलता है।

17 जुलाई 2025, गुरुवार

  • हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 जुलाई गुरुवार का दिन प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ रहेगा।
  • इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 34 मिनट से अगले दिन सुबह 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इन 22 घंटों में आप प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, एग्रीमेंट या कागजात से जुड़े काम करवा सकते हैं।
  • 17 जुलाई को रेवती नक्षत्र है, जिसे ज्योतिष में सबसे शुभ नक्षत्र माना जाता है।
  • इसके साथ ही इस दिन सप्तमी और अष्टमी तिथि है। वहीं, गुरुवार का दिन बृहस्पति से जुड़ा हुआ होता है और इस दिन घर या संपत्ति से जुड़े काम करने से लंबे समय तक लाभ मिलने की संभावना बनी रहती है।

24 जुलाई 2025, गुरुवार

  • अगर आप जुलाई के आखिरी में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, खरीददारी या एग्रीमेंट साइन करने का सोच रहे हैं, तो 24 जुलाई का दिन बढ़िया रहेगा।
  • इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 38 मिनट से दोपहर 4 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
  • 24 जुलाई को पुनर्वसु नक्षत्र है, जिसे ज्योतिष में बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है।
  • इस दिन की तिथि अमावस्या है, जिसे शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन पुनर्वसु नक्षत्र की वजह से यह शुभ तिथि बन जाती है।
Property Purchase July 2025 as per Astrology,

25 जुलाई 2025, शुक्रवार

  • अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने के लिए जुलाई में शाम या रात का शुभ मुहूर्त खोज रहे हैं, तो 25 जुलाई शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा।
  • इस दिन का शुभ मुहूर्त शाम 4 बजे से अगली सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक है।
  • इस दिन नक्षत्र अश्लेशा है, जिसे ज्योतिष में आर्थिक मजबूती लाने वाला माना जाता है।
  • 25 जुलाई को तिथि प्रतिपदा और द्वितिया दोनों रहने वाली हैं। इस लिहाज से इस दिन प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना बढ़िया रहेगा।

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP