शमी के पौधे में जरूर डालें ये चीज, रोगदोष से मिल सकता है छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़ और पौधों का वर्णन मिलता है जिन्हें घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इन्हीं पेड़-पौधों में से एक है शमी का पौधा। 

Pour Milk in shami plant to get rid of bad luck

milk in shami plant benefits: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़ और पौधों का वर्णन मिलता है जिन्हें घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इन्हीं पेड़-पौधों में से एक है शमी का पौधा। मान्यता है कि घर में शमी का पौधा रखने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और धन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

वहीं, ऐसा भी माना जाता है कि शमी प्लांट से जुड़े कुछ उपाय करना भी लाभकारी सिद्ध होता है। उदाहरण के तौर पर शमी के पौधे में अगर दूध डाला जाए तो इसके कई ज्योतिषीय लाभ प्राप्त होते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से आइये जानते हैं कि शमी के पौधे में दूध डालने से क्या होता है।

क्या शमी के पौधे में दूध डालना चाहिए?

how to take care of shami plant in hindi

शमी के पौधे में दूध डालना बहुत शुभ माना जाता है। अगर पौधे लगाने की दृष्टि से देखा जाए, तो इससे शमी के पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है और पौधा स्वस्थ बना रहता है, लेकिन इसके ज्योतिषीय लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अगर घर में रखें शमी के पौधे में दूध डाला जाए, तो इससे ग्रह शांत हो सकते हैं। हालांकि शमी के पौधे में दूध डालने की सही विधि का पालन करना बेहद जरूरी है। तभी व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - घर की दक्षिण दिशा में जरूर लगाएं ये पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी

जानें शमी के पौधे में दूध डालने से क्या होता है?

shami plant

शमी के पौधे में कई देवी-देवता वास करते हैं। वहीं दूध का संबंध चंद्रमा से है। साथ ही शमी के पौधे को शनिदेव, भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) और भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) का पौधा माना जाता है। ऐसे में पौधे में दूध डालने से सभी देवता प्रसन्न हो सकते हैं और चंद्रदेव की कृपा भी बनी रहती है। इसके अलावा शमी के पौधे में दूध डालने से ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष है, तो उसे कई तरह की समस्याएं होने लग जाती है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: घर में मौजूद ये 5 स्थान पेड़ पौधे लगाने के लिए हैं शुभ

शमी के पौधे में दूध डालने से कुंडली में स्थित चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत हो सकती है। साथ ही घर में सकारात्मकता का वास भी होता है। अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं, तो इससे आपको कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए शमी के पौधे में दूध जरूर डालें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP