Vastu Tips: घर में मौजूद ये 5 स्थान पेड़ पौधे लगाने के लिए हैं शुभ

आजकल होम गार्डेन का काफी ट्रेंड है। वैसे देखा जाए तो घर में बना गार्डेन घर की साज सज्जा को खूबसूरत बनाने और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए भी काफी अच्छा विकल्प है। मगर, क्या आपको पता है कि वास्तु के हिसाब से होम गार्डेन के लिए भी कुछ रूल्स हैं। अगर आप इन नियमों के आधार पर सही दिशा में सही पौधा लगाएंगी तो आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा। वैसे तो गार्डेन में कई तरह के पौधे लागाए जा सकते हैं मगर, हम आपको बताएंगे कि घर के किस कोने और दिशा में आपको कौन से पौधे और पेड़ लगाने से लाभ मिलेगा। चलिए जानते हैं कि आपके घर में सुख और समृद्धी का वास किस स्थान पर किस तरह के पेड़ पौधे लगाने से होगा। इतना ही नहीं ऐसा करने से आप स्वस्थ्य रहेंगे और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: बस 1 चुटकी नमक दिखाएगा ये 5 कमाल
घर के आंगन में लगाएं ऐसे पेड़ पौधे
वैसे तो आजकल ज्यादातर लोग फ्लैट में रहते हैं। फ्लैट में रहने के कारण लोगों के घरों में आंगन नहीं होते। मगर, आपके घर में अगर आंगन है तो आपको उसका लाभ जरूर उठाना चाहिए और वास्तु को ध्यान में रखते हुए घर के आंगन में ऐसे पौधे लगाने चाहिए जो आपके घर को अपनी खुशबू के साथ-साथ खुशियों से भर दें। आप अपने घर के आंगन में नारियल, अशोक, गुलाब, चमेली, केसर और चंपा के पोधे लगा सकती हैं वहीं आप आम, जामुन, केले और पीपल के पेड़ को घर के आंगन में लगाने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें:Numerology: बर्थ ईयर की आखरी संख्या बताएगी आपकी पर्सनालिटी

बालकनी में होने चाहिए ऐसे प्लांट्स
घर की बालकनी भी वास्तु के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण होती है। आप यहां भी पेड़ पौधे लगा सकती हैं। मगर, घर की बालकनी में वही पेड़ पौधे लगाएं जो दिखने में बेहद खूबसूरत हों और राह में रुकावट न बनें। इसलिए आपको घर की बालकनी में लताओं वाले पेड़-पौधे लगाने चाहिए। आपको मनी प्लांट और दूसरे लताओं वाले पेड़ पौधों को बलकनी में लगाना चाहिए। यह आपके घर की बालकनी की शोभा भी बढ़ाते हैं और वास्तु के हिसाब से आपके कार्यों में आने वाली रुकावटों को दूर करते हैं। कर्ज से नहीं मिल रहा छुटकारा तो ये 5 वास्तु टिप्स अपनाएं
घर के मेन गेट पर लगाएं ये पेड़
आप घर के मेन गेट पर अगर कोई पेड़ लगाना चहते हैं तो यह आपके घर के लिए सुरक्षा कवच कर काम करता है। वास्तु के हिसाब से आपको घर के मेन गेट पर जामुन, नारियल या फिर अशोक का पेड़ लगाना चाहिए। आप घर के मेन गेट पर लताओं वाले पौधे भी लगा सकती हैं। यह आपके मार्ग में आने वाली रुकावटों को रोकते हैं। साथ ही आपके घर को बुरी नजर से बचाते हैं। इतना ही नहीं घर और घर के लोगों को बीमारियों से भी दूर रखते हैं।घर में मनी प्लांट लगाने से आएगा गुड लक
किस दिशा में होना चाहिए तुलसी का पौधा
तुलसी को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र पौधा माना गया है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लोग तुलसी की पत्तियों को चाय में मिला कर पीते हैं। खासतौर पर जब किसी को सर्दी-खांसी हो जाती है तो तुलसी की पत्तियों का काढ़ा और चाय में इसकी पत्तियों को मिला कर पीने से बहुत फायदा मिलता है। हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा मिल जाता है। हिंदू लोग रोज ही तुलसी की पूजा करते हैं मगर, घर पर इस पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। अगर आप इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाती हैं तो घर में बरकत आती है। तुलसी की पूजा में भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां
इन पेड़ों को घर पर न लगाएं
घर पर कभी भी पीपल और बरगद का पेड़ नहीं लगवाना चाहिए। वास्तु के हिसाब से यह दोनों पेड़ अशुभ होते हैं। हां आप चाहें तो घर के बाहर या मंदिर में इन पेड़ों को लगा सकती हैं। यह पेड़ वहां छांव देते हैं। हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ की पूजा भी की जाती है। ऐसा माना जाता है कि बरगद के पेड़ की पूजा करने से पति की उम्र लंबी होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
