Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:41 AM IST

घर की इस दिशा में लाल रंग के घोड़े की लगाएं तस्वीर, आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा

वास्तु शास्त्र में घर की सभी दिशाओं के बारे में जानना बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही किस दिशा में कैसी तस्वीर लगाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-06-26, 17:29 IST
place red horse picture at south east direction for financial growth

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लाल रंग के घोड़े की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। लाल रंग के घोड़े ऊर्जा, सफलता, प्रसिद्धि और धन-लाभ के प्रतीक होते हैं। ऐसी मान्यता है कि घर की सही दिशा में अगर लाल रंग के घोड़े की तस्वीर लगाई जाए तो व्यक्ति को कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। अब ऐसे में वास्तु के अनुसार, घर की किस दिशा में लाल रंग की घोडे़ की तस्वीर लगाने से भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

घर की दक्षिण दिशा में लगाएं लाल रंग के घोड़े की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा को अग्नि तत्व से जोड़ा जाता है। यह दिशा यश, प्रसिद्धि, ऊर्जा और पहचान का प्रतिनिधित्व करती है। इस दिशा को सक्रिय करने और इन क्षेत्रों में सकारात्मकता लाने के लिए वास्तु में कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक है लाल रंग के घोड़े की तस्वीर लगाना है। आपको बता दें, तस्वीर में लाल रंग का घोड़ा दौड़ता हुआ होना चाहिए, जो जीवन में तीव्र गति से उन्नति और बाधाओं को पार करने की क्षमता को दर्शाता है।

किस दिशा में लाल रंग के घोड़े की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए?

red-horse-statue

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लाल रंग के घोड़े की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। आपको बता दें, वास्तु के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा जल तत्व से संबंधित होती है। यह दिशा शांत, आध्यात्मिक और मन की शांति से जुड़ी होती है। यह धन, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए बेहद शुभ दिशा मानी जाती है और लाल रंग का घोड़ा अग्नि को दर्शाता है। इसलिए इस दिशा में तस्वीर न लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें -  Vastu Tips: क्या घर में दाईं तरफ सूंड़ वाले गणेश जी की मूर्ति रखना होता है शुभ

घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के घोड़े की तस्वीर लगाने से मिलते हैं ये लाभ

360_F_1146274076_CshtBACPvBawpVthN9AJxV2emilEjqSU

लाल रंग और घोड़े की सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, जिससे घर में खुशहाली और उत्साह आता है। घोड़ा तरक्की और सफलता का प्रतीक है। दक्षिण दिशा में इसकी तस्वीर लगाने से करियर और व्यवसाय में उन्नति होती है, जिससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं। ऐसा माना जाता है कि लाल घोड़े की तस्वीर कर्ज या आर्थिक परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें -   भगवान गणेश की मूर्ति करनी है गिफ्ट, तो जान लें शास्त्रों में लिखे ये नियम

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।