क्या होता है गजलक्ष्मी योग? जानें इसके लाभ

Gaja Lakshmi Yoga: ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के योगों का वर्णन मिलता है जिनके कुंडली में होने से व्यक्ति को अपार धन लाभ होता है और उसका जीवन सुख-संपन्नता से बीतता है। इन्हीं में से एक है गजलक्ष्मी योग।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें गजलक्ष्मी योग के बारे में बहुत कुछ दिलचस्प बताया जो आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। आज हम आपको गजलक्ष्मी योग और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
क्या होता है गजलक्ष्मी योग?
जब राहू मेष राशि में पहले से ही विद्यमान हो और गुरु बृहस्पति मेष राशि में उसी समय प्रवेश कर जाएं तब गजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है। इस योग के प्रभाव से घर में सुख-शांति, समृद्धि, वैभवता आदि का वास बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: महामृत्युंजय मंत्र कर सकता है इन बीमारियों से आपका बचाव, जानें कैसे
क्या है गजलक्ष्मी योग के लाभ?
- गजलक्ष्मी योग जिस भी राशि में बनता है उस राशि से शनि की साढ़े साती खत्म हो जाती है।
- गजलक्ष्मी योग के प्रभाव से धन-सुख में वृद्धि होती है और निराशा का नकारात्मक (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय) असर दूर हो जाता है।
- गजलक्ष्मी योग के निर्माण से भाग्य का भरपूर साथ मिलने लगता है और तो और, सौभग्य में बढ़ोतरी होती है।
- गजलक्ष्मी योग के प्रभाव से निवेश किया हुआ तो अच्छा मुनाफा मिलता है नौकरी से जुड़ी हर परेशानी स्वतः ही दूर होने लगती है।
- गजलक्ष्मी योग के प्रभाव से प्रेम संबंध सफल हो जाते हैं। यानी की लव मैरिज में आ रही बाधाएं दूर होती चली जाती हैं।
- गजलक्ष्मी योग के प्रभाव से संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलते हैं। यहां तक कि, लंबे समय से अटके काम पूरे होते जाते हैं।
- गजलक्ष्मी योग के प्रभाव से वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) में मधुरता आती है और पति एवं ससुराल पक्ष का भरपूर सहयोग मिलता है।
- गजलक्ष्मी योग के प्रभाव से व्यापार में आर्थिक लाभ तेजी से होता है और नया व्यापार भी चमक उठता है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या बैठकर आरती करना ठीक है? जानें क्या कहता है शास्त्र
- गजलक्ष्मी योग के प्रभाव से मां लक्ष्मी और श्री गणेश की कृपा प्राप्त होती है और कुबेर देव भी आशीर्वाद देते हैं।
- गजलक्ष्मी योग के प्रभाव से सेहत बेहतर होती जाती है। पुरानी बीमरी जल्दी-जल्दी ठीक होने लगती है।
तो ये थे कुंडली में गजलक्ष्मी योग के लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Pinterest, Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।