Pitru Paksha 2024 Daan: पितृपक्ष के दौरान जरूर करें इन चीजों का दान, रूठे पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद

हिंदू धर्म में पितरों की सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए दान-पुण्य करने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि दान करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
image

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल अश्विन माह के कृष्ण पक्ष में पितृपक्ष में श्राद्ध करने की मान्यता है। ऐसी कहा जाता है कि पितृपक्ष के दौरान सभी पितृ अपने परिवार वालों से मिलने के लिए पृथ्वी लोक पर आते हैं। साथ ही उन्हें आशीर्वाद भी देते हैं।

पितृपक्ष में श्राद्ध, पिंडदान और दान-पुण्य करना सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दान करने से पितृदोष दूर होता है और पितरों को शांति मिलती है। साथ ही सुख, समृद्धि और मोक्ष प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं।

अब ऐसे में पितृपक्ष के दौरान किन चीजों का दान करने से पुण्य प्राप्ति हो सकती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

पितृपक्ष में करें तिल का दान

mixcollage-15-jan-2024-07-01-am-6473-1705282591

हिंदू धर्म में तिल को पितरों का प्रिय अन्न माना जाता है। मान्यता है कि तिल दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। तिल दान करने से पितृदोष दूर होता है और आत्मा को शांति मिलती है। यह माना जाता है कि तिल दान करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त करने में मदद मिलती है। मंत्र में भी तिल का विशेष महत्व है। तिल का उपयोग कई प्रकार के यज्ञ और पूजा में किया जाता है। श्राद्ध के दिन तिल को जल में मिलाकर पितरों को अर्पित किया जाता है। इससे व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

पितृपक्ष में करें गाय के गोबर का दान

पितृपक्ष में गाय के गोबर का दान करने का विशेष महत्व होता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। हिंदू धर्म में गाय को माता के समान माना जाता है और गाय का गोबर पवित्र माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में क्यों किया जाता है पंचबलि कर्म? क्या है इसका महत्व

इसे शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। पितृपक्ष में पितरों का तर्पण किया जाता है। गाय के गोबर को जल में मिलाकर पितरों को अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और उन्हें शांति मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2024 Rules: किसका श्राद्ध कब कर सकते हैं आप? यहां जानिए नियम

पितृपक्ष में करें अन्न दान

donation-in-hindu-dharma

हिंदू धर्म में माना जाता है कि पितृपक्ष में किए गए अन्न दान से पितरों का तर्पण होता है। अर्थात, पितरों को भोजन मिलता है और वे प्रसन्न होते हैं। अन्न दान करने से पितृदोष दूर होता है और आत्मा को शांति मिलती है। यह माना जाता है कि अन्न दान करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त करने में मदद मिलती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP